logo

तेलंगाना में इंडियन एयरफोर्स का विमान क्रैश, 2 पायलटों की मौत 

plane_crash.jpg

द फॉलोअप डेस्क
तेलंगाना से एक दुखद खबर सामने आई है। यहां इंडियन एयर फोर्स का एक विमान सोमवार सुबह क्रैश हो गया। यह विमान ट्रेनिंग विमान बताया जा रहा है। इस हादसे में दो पायलटों की मौत हो गई। प्लेन मेडक के बाहरी इलाके परिधि रवेली में क्रैश हुआ। दुर्घटना कैसे हुई इसका पता अभी नहीं चल पाया है। जांच करने में टीम जुटी है।
 

मिनटों में जलकर खाक हुई प्लेन

IAF के मुताबिक, विमान में दो पायलट मौजूद थे। जिसमें एक ट्रेनर थे जो नए कैडेट को प्लेन उड़ाना सीखा रहे थे। सोमवार सुबह डिंडिगुल के एयर फोर्स एकेडमी से विमान ने उड़ान भरी और 8:55 बजे क्रैश हो गया। स्थानीय लोगों के मुताबिक, प्लेन कुछ मिनटों में ही जलकर खाक हो गया। पिछले 8 महीनों में एयर फोर्स का यह तीसरा प्लेन एक्सीडेंट है। इससे पहले जून में ट्रेनी विमान किरण क्रैश हो गया था। वहीं मई में मिग-21 प्लेन क्रैश हो जाने से तीन पायलटों की मौत हो गई थी।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N