logo

Lok Sabha Voting LIVE: : पांचवें चरण में शाम 5 बजे तक 56.68 फीसदी वोटिंग, पश्चिम बंगाल टॉप पर

ोलगत.jpg

द फॉलोअप डेस्क

सात चरण में होने वाले लोकसभा चुनाव 2024 का पांचवें चरण में आज यानी 20 मई को आठ राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 49 सीटों पर मतदान है। इस चरण में उत्तर प्रदेश की 14, महाराष्ट्र की 13, पश्चिम बंगाल की सात, ओडिशा की पांच, बिहार की पांच, झारखंड की तीन, जम्मू कश्मीर की एक, लद्दाख की एक सीट पर वोटिंग है। देश में पांचवें चरण के लोकसभा चुनाव 5 बजे तक 56.68 फीसदी वोटिंग दर्ज की गयी। इसमें पश्चिम बंगाल टॉपर रहा है। खबर लिखे जाने तक पश्चिम बंगाल में 73 फीसद वोटिंग हुई है। हालांकि कुछ सीटों पर अभी मतदान जारी है। विभिन्न स्थानों से मिले आकड़ों के अनुसार शाम 5 बजे तक 56.68 फीसदी मतदान हुआ है। 

राज्यों के नजरिये से देखें तो महाराष्ट्र में अब तक सबसे कम मतदान की खबर है। दूसरी ओऱ लद्दाख, झारखंड, ओडिशा ऐसे राज्य हैं, जहां 60 फीसदी से अधिक मतदान हुआ है। इसी के साथ पश्चिम बंगाल में वोटिंग प्रतिशत सबसे अधिक है। यहां शाम 5 बजे तक 73 फीसदी लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग कर लिया था।  


कहां कितना मतदान हुआ 
बिहार                    52.35 %
जम्मू एवं कश्मीर:    54.21 %
झारखंड                61.90 %
लद्दाख                  67.15 %
महाराष्ट्र                48.66 %
ओडिशा               60.55 %
उत्तर प्रदेश           55.80 %
पश्चिम बंगाल         73.00 %
 

 

देश में तीन बजे तक 47.53 फीसदी मतदान, राज्यों का प्रतिशत इस प्रकार रहा 

दोपहर 3 बजे तक सबसे ज्यादा वोटिंग पश्चिम बंगाल और झारखंड में हुई। वहीं महाराष्ट्र में वोटिंग प्रतिशत सबसे कम है। चुनाव आयोग के अनुसार देश में दोपहर 3 बजे तक 47.53 प्रतिशत मतदान हो चुका था। 

उत्तर प्रदेश 47.55
ओडिशा 48.95
जम्मू कश्मीर 44.90
झारखंड 53.90
पश्चिम बंगाल 62.72
बिहार 45.33
महाराष्ट्र 38.77
लद्दाख 61.26

 

देश में दोपहर एक बजे तक 36.73 फीसदी वोटिंग, राज्यों का प्रतिशत इस प्रकार रहा - 

 

उत्तर प्रदेश 39.55
ओडिशा 35.31
जम्मू कश्मीर 34.79
झारखंड 41.89
पश्चिम बंगाल 48.41
बिहार 34.62
महाराष्ट्र 27.78
लद्दाख 52.02

सुबह 11 बजे तक 23.66 फीसदी मतदान, राज्यों का प्रतिशत इस प्रकार रहा- 

 

उत्तर प्रदेश 27.76
ओडिशा 21.07
जम्मू कश्मीर 21.37
झारखंड 26.18
पश्चिम बंगाल 32.70
बिहार 21.11
महाराष्ट्र 15.93
लद्दाख 27.87

सुबह 9 बजे तक 10.28 फीसदी वोटिंग , राज्यों का प्रतिशत इस प्रकार रहा - 

 

 

उत्तर प्रदेश 12.89
ओडिशा 6.87
जम्मू कश्मीर 7.63
झारखंड 11.68
पश्चिम बंगाल 15.35
बिहार 8.86
महाराष्ट्र 6.63
लद्दाख 10.51

 

हमें फॉलो करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें -                    

https://chatwhatsappcom/H6JHUZV9z0LIcfjbcYlVDn

 

Tags - Voting Live Jharkhand Election Lok Sabha Election Latest Election Update Lok Sabha 2024 Fifth Phase Election Live