द फॉलोअप डेस्क
पंचमहल जिले के पावागढ़ में शनिवार (6 सितंबर) को हुए रोपवे हादसे में जान गंवाने वालों की पहचान हो गई है। इस दर्दनाक घटना में कुल छह लोगों की मौत हुई। हादसा उस समय हुआ जब मालवाहक रोपवे के जरिए मांची इलाके से निज मंदिर तक निर्माण सामग्री पहुंचाई जा रही थी।.jpg)
हादसा ऐसे हुआ
जानकारी के मुताबिक, निर्माण कार्य में उपयोग होने वाले इस मालवाहक रोपवे की केबल अचानक टूट गई। जैसे ही बोगी का संतुलन बिगड़ा, वह नीचे गिरते हुए एक टॉवर से टकरा गई। हादसा दोपहर करीब 3.30 बजे हुआ।.jpeg)
इन लोगों की हुई मौत
हादसे में जान गंवाने वालों में अलग-अलग राज्यों के लोग शामिल हैं। मृतकों के नाम इस प्रकार हैं—
• भैरवलाल जाट (राजस्थान)
• मोहम्मद अनवर (जम्मू-कश्मीर)
• बलवंतसिंह धनिराम (जम्मू-कश्मीर)
• दिलीपसिंह कोली (गुजरात)
• हितेश बारिया (मंदिर रसोई कर्मचारी)
• सुरेश कोली (फूल विक्रेता)
राहत और जांच
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं और शवों को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। इस हादसे की जांच के लिए एक तकनीकी समिति गठित की गई है। प्रारंभिक रिपोर्ट जल्द ही राज्य सरकार को सौंपी जाएगी।
हादसे के बाद पावागढ़ में शोक का माहौल है और स्थानीय लोगों ने निर्माण कार्यों में सुरक्षा मानकों पर सवाल उठाए हैं।