logo

Amit Shah Bihar Visit : अमित शाह पहुंचे लखीसराय, सभास्थल की ओर हुए रवाना

amit_shah_27.jpg

द फॉलोअप डेस्क
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज बिहार दौरे पर हैं। गृहमंत्री आज लखीसराय में महाजनसंपर्क अभियान के तहत आयोजित रैली को संबोधित करेंगे। इसके लिए शाह लखीसराय पहुंच गए है। शाह कार्यक्रम स्थल की ओर रवाना हो गए है। थोड़ी में सभा शुरू होगी। वहीं पटना एयरपोर्ट पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने शाह का भव्य स्वागत किया।  कार्यक्रम स्थल पर भाजपा नेताओं-कार्यकर्ताओं का पहुंचना शुरू हो गया है। अपने दौरे के दौरान शाह 6 जिलों के 3 लोकसभा और 20 विधानसभा क्षेत्रों को साधने की कोशिश करेंगे। बता दें लखीसराय के मुंगेर लोकसभा सीट से ही जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह सांसद हैं।

कार्यक्रम में फेरबदल

बारिश के कारण अमित शाह के कार्यक्रम में बड़ा फेरबदल किया गया है। बता दें कि बारिश के कारण  शाह का बिहार आगमन में देरी हुई। लखीसराय भी मंत्री तय समय से काफी विलंब से पहुंचेंगे। इसे देखते हुए कार्यक्रम में बदलाव किया गया है। गृह मंत्री अब अशोक धाम मंदिर में पूजा अर्चना नहीं करेंगे। उन्हें सीधे गांधी मैदान जनसभा स्थल पर ले जाया जाएगा। बिगड़े मौसम की वजह से ये फैसला लिया गया।

 हमारे वाट्सअप ग्रुप से लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N