logo

29 जून को बिहार आएंगे अमित शाह, लखीसराय में रैली को करेंगे संबोधित 

amit_shah10.jpg

द फॉलोअप डेस्क
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बिहार आने वाले है। 29 जून को शाह लखीसराय पहुंचेगे। यहां वो एक सभा का संबोधन करेंगे। इस दौरान वो प्रधानमंत्री को नौ साल पूरे होने पर केंद्र सरकार उपलब्धियों को जनता के सामने रखेंगे। उनके आगमन को लेकर तैयारियां को अंतिम रूप दिया जा रहा है। तैयारियों का जायजा लेने नित्यानंद राय पहुंचे। उन्होंने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि गृहमंत्री का यह दौरा ऐतिहासिक होगा। जानकारी हो कि 23 जून में राजधानी पटना में विपक्षी यात्रा की महाबैठक हुई थी। जिसमें सभी विपक्षी पार्टियों की एक साथ लोकसभा चुनाव 2024 में चुनावी मैदान में उतरने पर सहमति बनी है। इस महाबैठक के तुरंत बाद शाह का बिहार दौरा काफी अहम माना जा रहा है। 


9 महीने में शाह का यह पांचवा दौरा 
बता दें कि अगस्त 2022 में नीतीश कुमार द्वारा भाजपा से नाता तोड़ने के बाद उनकी पार्टी राज्य की सत्ता से बाहर हो गई थी, जिसके बाद राज्य में गठबंधन सरकार का अंत हो गया। नौ महीने में शाह की यह राज्य की पांचवीं यात्रा है। सबसे पहले शाह ने सीमांचल क्षेत्र की राजधानी माने जाने वाले पुर्णिया का दौरा किया था। बाद में, अक्टूबर में, उन्होंने दिवंगत समाजवादी नेता जय प्रकाश नारायण की जन्मस्थली सिताब दियारा का दौरा किया। इस साल फरवरी में, उन्होंने भूमिहार समुदाय को लुभाने के लिए एक ही दिन (25 फरवरी) वाल्माकिनगर और पटना का दौरा किया और पटना में किसान नेता सहजानंद सरस्वती की जयंती पर आयोजित किसान समागम को संबोधित किया। अप्रैल में शाह ने नवादा में एक जनसभा को संबोधित किया था।

 हमारे वाट्सअप ग्रुप से लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N