logo

अमित शाह ने दिल्ली में बुलाई सर्वदलीय बैठक, मणिपुर की स्थिति पर होगी चर्चा

amitshah4.jpg

द फॉलोअप डेस्क
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह मणिपुर की स्थिति पर आज अधिकारियों से चर्चा करेंगे। इसके लिए उन्होंने एक सर्वदलीय बैठक बुलाई है। शाह दोपहर 3 बजे से दिल्ली में ऑल-पार्टी मीटिंग करेंगे। बता दें कि अमित शाह ने पिछले महीने मणिपुर का दौरा किया था। वहां उन्होंने शांति कायम करने के लिए विभिन्न वर्ग के लोगों से  मुलाकात की थी। जानकारी हो कि मणिपुर में 3 मई से हिंसा शुरू हुई है।  51 दिन पूरे हो गए हैं, लेकिन अबतक वहां की स्थिति सामान्य नहीं हुई है। 


अब तक 1,095 हथियार बरामद
शांति बहाली के लिए शुक्रवार को भी कई जिलों में तलाशी अभियान जारी रहा। सुरक्षा बलों के संयुक्त तलाशी अभियान में अब तक कुल 1,095 हथियार, 13,702 गोला-बारूद और विभिन्न प्रकार के 250 बम बरामद किए गए हैं। पुलिस और सेना का संयुक्त अभियान जल्द...मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह ने शुक्रवार को कहा कि समझौतों का उल्लंघन करने वाले एसओओ समूहों और सभी सशस्त्र समूहों के खिलाफ पुलिस और केंद्रीय बल बहुत जल्द संयुक्त अभियान शुरू करेंगे।

मणिपुर में क्यों भड़की हिंसा 
गौरतलब है कि मेइती समुदाय की ओर से अनुसूचित जनजाति (एसटी) का दर्जा दिये जाने की मांग के विरोध में 3 मई को पर्वतीय जिलों में 'आदिवासी एकजुटता मार्च' आयोजित किए जाने के बाद मणिपुर में हिंसक झड़पें हुईं हैं।  हिंसा में अब तक करीब 120 लोगों की जान गई है और 3,000 से अधिक घायल हुए हैं। 4 मई से बंद स्कूलों की छुट्टियां 1 जुलाई तक बढ़ा दी गई हैं। इस बीच मणिपुर के 1,500 बच्चों ने मिजोरम के स्कूलों में एडमिशन ले लिया है। राज्य में इंटरनेट बैन को भी 25 जून तक बढ़ा दिया गया है, हालांकि मणिपुर HC ने राज्य सरकार को सीमित नेट सेवा प्रदान करने का निर्देश दिया है।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N