डेस्क:
महंगाई से मार से परेशान भारतवासियों को बड़ा झटका लगा है। भारत के सबसे बड़े डेयरी प्रोडक्ट सप्लायर अमूल (Amul) और मदर डेयरी (Mother Dairy) ने दूध में 2 रुपये का इजाफा किया है। बढ़ी कीमत 17 अगस्त से लागू कर दी जाएगी। बता दें कि यह सूचना गुजरात को-ऑपरेटिव मिल्क मार्केटिंग फेडरेशन (Gujarat Co-operative Milk Marketing Federation) द्वारा जारी किया गया है।

जाने नई रेट
अमूल ने आधिकारिक बयान में कहा कि गुजरात, दिल्ली एनसीआर, पश्चिम बंगाल, मुंबई और अन्य सभी बाजारों में अहमदाबाद और सौराष्ट्र क्षेत्र के बाजारों में दूध की कीमतों में 2 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि करने का फैसला किया है। बयान में कहा गया है कि अब 500 मिलीलीटर अमूल सोना 31 रुपये, अमूल ताजा 25 रुपये और अमूल शक्ति 28 रुपये होगी।

मदर डेयरी ने बढ़ाया दाम
अमूल की घोषणा के थोड़ी देर बाद ही मदर डेयरी ने भी दूध के दाम बढ़ाने का फैसला किया। इससे कस्टमर्स को महंगाई का एक और झटका लगा है। कंपनी ने ऐलान किया है कि वह अपनी दूध के 2 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की है। यह नई दरें 17 अगस्त 2022 यानी कल से लागू हो जाएंगी।
ये है नई रेट लिस्ट
फुल क्रीम दूध - 61 रुपये
टोंड दूध - 51 रुपये
डबल टोंड दूध - 45 रुपये
गाय के दूध - 53 रुपये
टोकन दूध- 48 रुपये
