logo

डीएम जी कृष्णैया की पत्नी-बेटी से मिलेगा आनंद मोहन का परिवार, आक्रोश शांत करने की करेंगे कोशिश

anand_mohan_21.jpg

द फॉलोअप डेस्क
आनंद मोहन की जेल से रिहाई का मामला अब तुल पकड़ता जा रहा है। सरकार के इस फैसले पर डीएम जी कृष्णैया की पत्नी ने विरोध किया है। इसी बीच डीएम के परिवार में भड़के आक्रोश को शांत करने के लिए आनंद मोहन की तरफ से पहल की गई है। आनंद मोहन के बेटे चेतन आनंद ने कहा है कि उनके ओर से जी कृष्णैया के परिवार से मिलने की कोशिश की जा रही है। वो लोग उनसे मिलकर उनके दुख बांटना चाहते हैं। अगर मुलाकात सकारात्मक रही तो वो उन्हें अपनी शादी में आने का न्योता भी देंगे।


हमारी पूरी सहानुभूति उनके साथ
चेतन आनंद की ओर से कहा गया है कि उनकी बहन डीएम जी कृष्णैया की बेटी से मिलना चाहती है। उनके बिना पिता के बचपन गुजारने का दुख बांटना चाहती है। डीएम की बेटी-पत्नी हैदराबाद में रहती है। डीएम के परिवार के साथ हमारी पूरी सहानुभूति है। इसलिए हम हैदराबाद जाकर डीएम की उनसे मिलना चाहते हैं। हमारे जो भी परिजन हैदराबाद में रहते है उनसे हमने संपर्क किया है। अगर टी उमा देवी मिलने के लिए राजी हो जाती है तो हमलोग हैदराबाद जाकर उनसे मुलाकात करेंगे। उन्हें संतावना देंगे। इसके साथ ही उन्हें यह जानकारी देंगे कि सुप्रीम कोर्ट ने आनंद मोहन को दोषी मान लिया था लेकिन वो दोषी नहीं हैं।


डीएम की पत्नी ने सुप्रीम कोर्ट जाने की बात कही
बता दें कि डीएम जी कृष्णैया की पत्नी ने सरकार के फैसले का विरोध किया है। उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से सवाल करते हुए पूछा है कि एक दलित और ईमानदार अफसर के हत्यारे को जेल से छोड़ा रहा है,क्या यही इंसाफ है? इसके साथ ही उन्होंने सुप्रीम कोर्ट जाने की बात भी कही है। जी कृष्णैया की पत्नी टी उमा देवी ने कहा है कि वह बिहार सरकार के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट जाने पर विचार कर रहे हैं। उमा देवी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि मेरे पति के हत्यारे को फांसी होनी चाहिए या उसको जिंदगी भर जेल में रहना चाहिए। नीतीश कुमार केवल अपनी राजनीति के बारे में सोच रहे हैं। उन्हें ऐसा नहीं करना चाहिए। सीएम उन्हें पब्लिक के बारे में भी सोचना चाहिए। अपनी सरकार को बनाने के लिए अब वह अपराधियों को जेल से छोड़ रहे हैं। क्या आपको अच्छे लोग नहीं मिले? इसलिए आप आनंद मोहन को रिहा करवा रहे हैं।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें: https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT