logo

शादी करने भारत आईं एक और 'सीमा', जानिए क्या है जावेरिया और समीर की कहानी

javeria.jpg

द फॉलोअप डेस्क
सरहद पार के इश्क की कहानी इन दिनों खूब चर्चा में है। पहले अपने चार बच्चों के साथ पाकिस्तान से नेपाल के रास्ते सीमा हैदर भारत आई थी। इसके बाद राजस्थान के खैबर की अंजू पाकिस्तान चली गई। अब ऐसा ही एक और मामला सामने आया है। अब पाकिस्तान की रहने वाली जावेरिया खानम 45 दिन के वीजा पर कोलकाता आई है। वह मंगलवार को वाघा-अटारी बॉर्डर पार कर भारत पहुंची। दरअसल, जवेरिया यहां अपने मंगेतर समीर से शादी करने के लिए पहुंची है। 


5 साल से नहीं हो पा रही थी शादी
जावेरिया ने बताया कि 5 साल पहले दोनों की सगाई हो चुकी है लेकिन कोरोना महामाही, वीजा और दूसरी कुछ दिक्कतों की वजह से वह भारत नहीं आ पा रही थीं। अब उनको वीजा मिला है तो वह भारत आई हैं। अगले महीने जावेरिया और समीर की शादी तय है। समीर और जावेरिया जनवरी में शादी करने जा रहे हैं। खबरों की मानें तो जब जवेरिया कोलकाता पहुंची तो समीर के परिवार ने ढोल नगाड़ों के साथ उनका स्वागत किया। 


मां के फोन में फोटो देख हुआ था प्यार
वहीं समीर ने जवेरिया के साथ प्यार और शादी को लेकर बताया कि उन्होंने 2018 में पहली बार जावेरिया की तस्वीर मां के फोन में देखी थी। 2018 की बात है मैं जर्मनी में पढ़ाई करता था छुट्टियों में घर आया था। उस दौरान एक दिन अपनी मां के फोन पर जावेरिया की तस्वीर देखी। समीर को फोटो देखकर ही पहली नजर में जावेरिया से प्यार हो गया। इसके बाद समीर ने जावेरिया के बारे में मां से पता किया तो उनको मालूम हुआ कि वो तो कराची में रहती हैं। उनके एक रिश्तेदार अजमत इस्माइल की बेटी हैं। जो कि पाकिस्तान के कराची में रहते हैं। समीर ने कहा कि वो जावेरिया से शादी करना चाहते हैं। इस पर उनकी मां ने उनको जावेरिया का नंबर दिया, दोनों की बात हुई तो दोनों में प्यार हो गया। कुछ दिन में ही दोनों के बीच रिश्ता इतना मजबूत हो गया कि इसी साल, 2018 में ही दोनों ने सगाई कर ली। दोनों तभी शादी करना चाहते थे लेकिन इसके बाद दोनों के निकाह के बीच कभी कोरोना तो कभी वीजा आता रहा।