logo

किश्तवाड़ एनकाउंटर में देश के लिए एक जवान शहीद और 7 घायल, सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन जारी

army22.jpg

द फॉलोअप डेस्क 
जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में सुरक्षाबलों और कथित रूप से पाकिस्तान समर्थित आतंकियों के बीच जारी मुठभेड़ में सेना का एक जवान बलिदान हो गया। इस दौरान सात अन्य जवान घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
यह मुठभेड़ रविवार को किश्तवाड़ के चतरू बेल्ट स्थित मंदराल–सिंहपोरा इलाके के सोनार गांव के पास शुरू हुई थी। घने जंगल, खड़ी ढलानों और कम दृश्यता के कारण देर रात ऑपरेशन अस्थायी रूप से रोक दिया गया था, जिसे सोमवार सुबह फिर से शुरू किया गया।


अधिकारियों के अनुसार, सेना, जम्मू-कश्मीर पुलिस और अर्धसैनिक बलों की संयुक्त टीमें इलाके में बड़े पैमाने पर सर्च ऑपरेशन चला रही हैं। ड्रोन और स्निफर डॉग्स की मदद से आतंकियों की तलाश की जा रही है और पूरे क्षेत्र में कड़ा सुरक्षा घेरा बना दिया गया है।
सुरक्षा एजेंसियों का मानना है कि पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े 2 से 3 आतंकी इलाके में फंसे हुए हैं। ऑपरेशन आखिरी सूचना मिलने तक जारी था, हालांकि आतंकियों के साथ दोबारा संपर्क नहीं हो सका है।

Tags - Nationa। News Nationa। News Update Nationa। News।ive Country News Breaking News