logo

दिल्ली : हिंदुत्व के नाम पर बीजेपी ने देश में लोकतंत्र का मजाक बना दिया, पछताएंगे लोग: अशोक गहलोत

a124.jpg

डेस्क: 

महाराष्ट्र के ताजा सियासी हालात पर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का बड़ा बयान सामने आया है। दिल्ली में पत्रकारों से मुखातिब अशोक गहलोत ने कहा कि देश में बीजेपी के द्वारा हिंदुत्व के नाम पर लोकतंत्र की हत्या की जा रही है। लोकतंत्र को बर्बाद किया जा रहा है। अशोक गहलोत ने कहा कि लोग ये बात अभी नहीं समझ पा रहे हैं लेकिन भविष्य में उनको पछतावा होगा। अशोक गहलोत ने भारतीय जनता पार्टी पर महाराष्ट्र में हॉर्स ट्रेडिंग करने का भी आरोप लगाया।

 

चुनी हुई सरकारों को गिराने की साजिश!
अशोक गहलोत ने कहा कि बीजेपी हॉर्स ट्रेडिंग के जरिए चुनी हुई सरकारों को गिराने की साजिशें करती हैं। भारतीय जनता पार्टी ने पहले कर्नाटक में चुनी हुई सरकार को अपदस्थ किया और भी मध्य प्रदेश में भी खरीद-फरोख्त कर सरकार बनाई। अशोक गहलोत ने कहा कि ऐसे वक्त में जबकि देश की कानून-व्यवस्था बदहाल है। अर्थव्यवस्था बर्बादी की कगार पर है, बीजेपी केवल सत्ता चाहती है। अशोक गहलोत ने कहा कि देस में संवैधानिक संस्थाओं का सम्मान नहीं किया जा रहा है। 

 

बीजेपी ने लोकतंत्र का मजाक बना दिया!
राजस्थान के मुख्यमंत्री ने कहा कि बीजेपी ने देश में सभी चीजों का मजाक बना दिया है। उन्होंने महाराष्ट्र के ताजा सियासी हालात पर कहा कि भारतीय जनता पार्टी शुरुआत से ही महाविकास अघाड़ी गठबंधन सरकार को गिराने का इरादा रखती थी, मामला अब सामने आया है। गृहमंत्री पर निशाना साधते हुए अशोक गहलोत ने कहा कि अमित शाह को अहंकार त्याग कर संविधान के मुताबिक देश चलाना चाहिये।

अशोक गहलोत महाराष्ट्र की ताजा सियासत और राष्ट्रपति चुनाव को लेकर पार्टी आलाकमान द्वारा बुलाई गई बैठक में शामिल होने दिल्ली पहुंचे हैं। यहां गहरा विचार-विमर्श हुआ। 

महाराष्ट्र में संकट में उद्धव सरकार संकट में
महाराष्ट्र के ताजा सियासत की बात करें तो उद्धव ठाकरे की अगुवाई वाली महाविकास अघाड़ी गठबंधन सरकार संकट में है। शिवसेना के वरिष्ठ नेता एकनाथ शिंदे कम से कम 20 विधायकों के साथ गायब बताये जा रहे हैं। पहले सूचना मिली कि वे गुजरात के सूरत में हैं औऱ बाद में जानकारी मिली कि उनको विधायकों सहित गुवाहाटी शिफ्ट किया गया है। इस बीच शिवसेना प्रवक्ता संजय राउत ने कहा कि क्या होगा। ज्यादा से ज्यादा सत्ता जायेगी। हमें फर्क नहीं पड़ता।