logo

ब्रेकिंग न्यूज: हटाये गये अविनाश पांडेय, गुलाम अहमद मीर बने झारखंड प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी

meer.jpeg

रांची 

गुलाम अहमद मीर को झारखंड प्रदेश कांग्रेस का प्रभारी बनाया गया है। वहीं, अविनाश पांडेय को झारखंड के प्रभार से हटाकर उत्तर प्रदेश कांग्रेस की जिम्मेदारी सौंपी गयी है। बता दें कि गुलाम अहमद मीर का संबंध जम्मू-कश्मीर से रहा है। वे कांग्रेस की ओऱ से जम्मू-कश्मीर के प्रदेश अध्यक्ष रह चुके हैं। उन्होंने कश्मीर की विधानसभा सीट दुरू से चुनाव लड़ा और जीत भी हासिल की थी। 2019 के लोकसभा चुनाव में गुलाम अहमद नेशनल कॉन्फ्रेंस के हसन मसूदी से हार गए थे।