logo

50 हजार के लिए B.Tech छात्र ने चाची को मार डाला, पेट्रोल डालकर शव जलाया; फिर गोवा में की पार्टी

btech_student.jpg

द फॉलोअप डेस्क
बेंगलुरु पुलिस ने एक बीटेक स्टूडेंट के अपनी चाची की हत्या करने के मामले में गिरफ्तार किया है। 50 हजार के लिए आरोपी जसवंत रेड्डी ने अपनी चाची का गला घोंटकर हत्या कर दिया। इसके बाद पेट्रोल डालकर शव को आग लगा दिया। इतना ही हत्या के बाद आरोपी गोवा पहुंचा जहां उसने अपने दोस्तों के साथ पार्टी की और वापस जाकर क्लास ज्वाइन कर लिया।


मिलने के बहाने से गया और की हत्या
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मामला 12 फरवरी का है। दरअसल जसवंत का पिछले साल अक्टूबर में एक एक्सीडेंट हुआ था। उसने वाहन मालिक से केस दर्ज न कराने के बदले 50 हजार रुपए जुर्माना देने का वादा किया था। जसवंत अपनी चाची सुकन्या से 50 हजार मांग रहा था। 12 फरवरी को आरोपी अपनी चाची सुकन्या से मिलने और गहने लुटने की मंशा से पहुंचा। उसने चाची को अपनी गाड़ी में बैठाया और सुनसान रास्ते में गया। गाड़ी रोकी और चाची से पैसे के लिए फिर कहा। सुकन्या ने कहा कि उसके पास पैसे नहीं है। इसके बाद उसने गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। उसने सुकन्या के गले से 25 ग्राम की सोने की चेन निकाल ली और उसके शव को एस बिंगीपुरा गांव में एक सुनसान जगह पर फेंक दिया।


5 लीटर पेट्रोल खरीदाकर आग लगाया
पुलिस ने आगे बताया कि आरोपी जयवंत वहां से शहर की ओर गया। वहां उसने 5 लीटर पेट्रोल खरीदा इसके बाद वापस शव के पास जाकर उसमें आग लगा दी। फिर वह सुकन्या का फोन लेकर केआर पुरम गया और उसे जंगल में फेंक दिया। इसके बाद वह हैदराबाद गया और 95 हजार रुपए में चेन बेच दी। इस पैसे से उसने अपना 50 हजार रुपए का कर्ज चुकाया। बाकी के पैसों से वह गोवा गया और अपने दोस्तों के साथ पार्टी की। वहां से लौटने के बाद उसने अपने कॉलेज में क्लासेज अटेंड कीं।


कॉल डिटेल से हत्यारे तक पहुंची पुलिस
पत्नी के घर नहीं पहुंचे पर सुकन्या के पति ने 13 फरवरी को पुलिस में उसके लापता होने की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने जांच शुरू की। कॉल डिटेल निकाला गया तो पता चला की सुकन्या और जयवंत ने कई बार बात हुई है। इसके बाद पूछताछ के लिए जयवंत को बेंगलुरु बुलाया गया। वहां उसने पहले तो  सुकन्या को फोन करने के सवाल पर नहीं में जवाब दिया। उसने साफ तौर पर कहा कि सुकन्या से उसकी 1 महीने पहले ही बात हुई थी। कड़ाई से पूछताछ करने पर उसने हत्या की बात कबूल की।