logo

झारखंड पर TMC सांसद महुआ मोइत्रा के बयान से भड़के बाबूलाल, जमकर सुना दिया

mahua_babulal.jpg

द फॉलोअप डेस्क
टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा के एक बयान पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। एक यूट्यूबर  को दिए इंटरव्यू में महुआ मोइत्रा ने झारखंड और झारखंडियों पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। इसी को लेकर बाबूलाल ने अपने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट कर उन्हें करार जवाब दिया है। 


सांसद निशिकांत दुबे ने आपको लालच को उजागर किया इसलिए आप ऐसा कर रही
बाबूलाल ने अपने सोशल मीडिया एक्स पर इंटरव्यू का वो हिस्सा शेयर किया है, जिसमें महुआ मोइत्रा झारखंड को लेकर अपमानजनक बातें कर रही हैं। साथ ही लिखा कि महुआ मोइत्रा की घिनौनी भाषा किसी और की तुलना में उनके चरित्र को अधिक दर्शाता है। बाबूलाल मरांडी ने कहा कि सांसद निशिकांत दुबे ने आपको और आपके पैसे और उपहारों के लालच को उजागर किया है, जिसके लिए आप देश की संवेदनशील जानकारी बेचने को भी तैयार हैं। उन्होंने आगे कहा कि मुझे समझ में नहीं आता कि आप इतने जघन्य अपराध के लिए जेल में क्यों नहीं हैं।


इतने जघन्य अपराध के लिए जेल में क्यों नहीं हैं
एक अन्य पोस्ट में बाबूलाल ने कहा है कि "महुआ मोईत्रा की घिनौनी भाषा किसी और की तुलना में उनके चरित्र को अधिक दर्शाती है। सांसद निशिकांत दुबे ने आपको और आपके पैसे और उपहारों के लालच को उजागर किया है, जिसके लिए आप देश की संवेदनशील जानकारी बेचने को भी तैयार हैं। मुझे समझ में नहीं आता कि आप इतने जघन्य अपराध के लिए जेल में क्यों नहीं हैं?"  


क्या कहा था महुआ मोइत्रा ने
बता दें कि एक इंटरव्यू के दौरान महुआ मोइत्रा सांसद निशिकांत दुबे के बारे में बोल रही थी। इसी बीच निशिकांत दुबे के बारे में अपमानजनक टिप्पणी के साथ ही उन्होंने झारखंड के बारे में भी अमर्यादित बयान दिया। उन्होंने अपने उस बयान में सभी झारखंडवासियों को अपमानित किया। जिसके बाद बाबूलाल मरांडी ने उनपर पलटवार किया है।
 

Tags - JharkhandJharkhand newsMC MP Mahua Moitrababulal marandisocial media X