logo

भाजपा के अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार अमित शाह से मिले बाबूलाल मरांडी, इन मुद्दों पर की चर्चा

babulala_with_amit_shah.jpg

द फॉलोअप डेस्क
झारखंड भाजपा के नवनियुक्त अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी इन दिनों दिल्ली में हैं। आज बाबूलाल ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जी से मुलाकात की । इन दौरान उन्होंने राज्य के विकास के संबंध में विस्तृत चर्चा की। जानकारी हो कि लोकसभा और विधानसभा की चुनावी तैयारी में बीजेपी मिशन मोड़ में काम कर रही है। इस दौरान भाजपा ने पार्टी में कई बड़े फेरबदल भी किये हैं। झारखंड की कमान बाबूलाल मरांडी सौंपने के बाद बाबूलाल की चहलकदमी तेज होती दिखाई दे रही है।


बाबूलाल ने किया ट्वीट

बाबूलाल ने ट्वीट कर लिखा कि दिल्ली प्रवास के क्रम में आज देश के यशस्वी गृह मंत्री आदरणीय अमित शाह जी से मुलाकात हुई। इस दौरान झारखंड के विकास के संदर्भ में विस्तृत चर्चा हुई।

15 जुलाई को लेंगे पदभार 
बाबूलाल 15 जुलाई को अपना पदभार संभेलेगे। इसे लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं ने तैयारी शुरू कर दी है। इस दिन भारी संख्या में बाबूलाल के समर्थक के रांची पहुंचने की उम्मीद है। कहा जा रहा है कि इसलिए ही बाबूलाल दिल्ली पहुंचे है। वो इस दौरान लोकसभा चुनाव 2024 लेकर अपनी रणनीति पर विचार विमर्श करेंगे। इसके साथ ही कई  अन्य मुद्ददों पर भी चर्चा होनी की उम्मीद है।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N