logo

बदायूं डबल मर्डर केस : बरेली में पकड़ा गया कातिल का भाई जावेद, कहा – परेशान हो गया हूं; पुलिस के पास ले चलो 

javed2.jpg

द फॉलोअप डेस्क 

बदायूं डबल मर्डर केस का दूसरा आरोपी औऱ कातिल का भाई जावेद बेरली में पकड़ा गया है। मिली खबर के मुताबिक लोगों ने उसे एक ऑटो में देखा और पहचान लिया। पहचान होते ही लोगों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी, लेकिन जावेद ने लोगों से कहा कि वो खुद पुलिस के सामने सरेंडर करना चाहता है। वो परेशान हो गया है। उसके आगे कहा, हादसे के समय वो घटना स्थल पर मौजूद था और जमा होती भीड़ से घबराकर दिल्ली भाग गया था। सरेंडर करने के लिए ही वो दिल्ली से बरेली आया है। बहरहाल, पुलिस ने जावेद का गिरफ्तार कर लिया है। उससे पूछताछ हो रही है। 

क्या बताय जावेद ने 
जावेद ने पुलिस को बताया है कि हादसे के समय वो अपने भाई साजिद के साथ था। लेकिन उसे मालूम नहीं है कि साजिद ने ऐसा क्यों किया। कहा, दोनों बच्चों के परिवार के साथ उनके अच्छे संबंध थे। उसने पुलिस को बताया कि वो निर्दोश है। वो खुद नहीं समझ पा रहा है कि साजिद ने दोनों बच्चों की हत्या क्यों की। कहा कि हादसे के बाद से कई लोग उसे यही जानने के लिए फोन करते रहे। अंत में उसने परेशान होकर अपना फोन ऑफ कर लिया है। पुलिस को उसने ये भी बताया कि वो किसी तरह के विवाद में नहीं फंसना चाहता हूं। वो साजिद का छोटा है, लेकिन पूरे घटनाक्रम में उसकी कोई गलती नहीं है। 

बच्चों की मां ने पुलिस से लगाई ये गुहार

वहीं, दोनों बच्चों अहान औऱ आयुष की मां संगीता ने पुलिस से गुहार लगाते हुए कहा था कि जावेद का एनकाउंटर न किया जाये। या उसकी जान को किसी तरह का नुकसान नहीं पहुंचे, इसका ध्यान रखा जाये। क्योंकि वही एक आदमी है, जो ये बता सकता है कि उसके दोनों बेटों की हत्या साजिद ने क्यों की। बता दें कि मंगलवार की देर शाम सिविल लाइंस थाना इलाके में साजिद नाम के शख्स ने दो बच्चों आयुष और अहान की हत्या धारदार हथियार से कर दी। दोनों बच्चे उसकी दुकान के सामने रहने वाले विनोद सिंह के थे। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दोनों बच्चे उस वक्त छत पर खेल रहे थे। दोनों बच्चों की आयु 12 और 6 साल के बीच है। घटना से कुछ देर पहले साजिद ने बच्चों की मां से 5000 रूपये बतौर कर्ज भी लिये। साथ ही कहा कि वो छत पर जाना चाहता है क्योंकि उसे सांस लेने में तकलीफ हो रही है। छत पर उसकी नजर दोनों बच्चों पर पड़ी औऱ उसने उनकी हत्या कर दी। 

 

हमें फॉलो करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें -

https://chatwhatsappcom/H6JHUZV9z0LIcfjbcYlVDn