logo

बात पते की : अक्टूबर में 21 दिन बंद रहेंगे बैंक, जल्द निपटा लें सारे काम

bank_holiday.jpg

रांची:

अक्टूबर अपने साथ तमाम छुट्टियां लेकर आ रहा है। नवरात्रि , दशहरा से लेकर दीपावली (Deepawali) तक तमाम त्योहार अक्टूबर में हैं। अक्टूबर में त्योहार के कारण बैंकों में कई दिनों तक अवकाश रहेगा। अगले महीने बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम निपटाना हो तो जल्द ही निपटा लें। शुरुआत में ही लगातार 9 दिन बैंकों में अवकाश रहेगा और पूरे अक्टूबर में 21 दिन बैंकों में ताला लटका रहेगा।


1 अक्टूबर - अर्धवार्षिक क्लोजिंग - सिक्किम में बैंक बंद रहेंगे। 
2 अक्टूबर - गांधी जयंती 
3 अक्टूबर - दुर्गा पूजा (महा अष्टमी) की वजह से सिक्किम, त्रिपुरा, पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड, केरल, बिहार और मणिपुर में बैंक बंद रहेंगे। 
4 अक्टूबर - दुर्गा पूजा (दशहरा)/ शंकरदेव के जन्मोत्सव की वजह से कर्नाटक, उड़ीसा, सिक्किम, केरल, बंगाल, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, बिहार, झारखंड, असम, बिहार और मेघालय में बैंक कर्मियों की छु्ट्टी रहेगी। 
5 अक्टूबर - दुर्गा पूजा (दशमी)/ शंकर देव जन्मोत्सव की वजह से मणिपुर को छोड़कर देशभर के बैंक बंद रहेंगे। 
6 अक्टूबर - दुर्गा पूजा की वजह से गंगटोक में बैंक बंद रहेंगे। 
7 अक्टूबर - दुर्गा पूजा की वजह से गंगटोक में बैंक बंद रहेंगे। 
13 अक्टूबर - करवा चौथ की वजह से बैंक बंद रहेंगे। 
14 अक्टूबर - जम्मू और श्रीनगर में बैंक बंद रहेंगे। 
18 अक्टूबर - कटि बिहू की वजह से गुवाहाटी में बैंक बंद रहेंगे।

 
24 अक्टूबर - काली पूजा/नरक चतुर्दशी/दिवाली/लक्ष्मी पूजा की वजह से हैदराबाद, इम्फाल और गंगटोक को छोड़कर देश के अन्य शहरों में बैंक बंद रहेंगे। 
25 अक्टूबर - लक्ष्मी पूजा/दिवाली/गोवर्धन पूजा की वजह से गंगटोक, हैदराबाद, इम्फाल और जयपुर में बैंक बंद रहेंगे। 
26 अक्टूबर - भाई दूज जैसे त्योहारो की वजह से अहमदाबाद, बेंगलुरू, बेलापुर, देहरादून, गंगटोक, जम्मू, कानपुर, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, शिलांग और शिमला में बैंक बंद रहेंगे। 
27 अक्टूबर - भाई दूज/चित्रगुप्त जैसे त्योहारों की वजह से लखनऊ, कानपुर, इम्फाल और गंगटोक में बैंक बंद रहेंगे। 
28 अक्टूबर - डाला छठ/सरदार वल्लभ भाई पटेल जयंती की वजह से बैंक अहमदाबाद, पटना और रांची में बैंक बंद रहेंगे।

अक्टूबर के महीने में साप्ताहिक अवकाश

8 अक्टूबर और 22 अक्टूबर को दूसरे और चौथे शनिवार की वजह से बैंक बंद रहेंगे। वहीं, 2, 9, 16, 23 और 30 अक्टूबर को रविवार की वजह से बैंक कर्मियों का साप्ताहिक अवकाश रहेगा।