द फॉलोअप नेशनल डेस्क
अगर आप बच्चे को स्मोक्ड बिस्कुट खिलाने ले जा रहे हैं या खुद खाने की सोच रहे हैं, तो सावधानी बरतने की जरूरत है। एक बच्चे ने स्मोक्ड बिस्कुट खाया औऱ इसके बाद कुछ ही मिनटों में उसे सांस लेने में तकलीफ होने लगी। उसके सीने में दर्द होना शुरू हुआ। दर्द इतना तीखा था कि अगले कुछ ही मिनटों में उसकी जान चली गयी। मिली खबर के मुताबिक बच्चे को अस्पताल ले जाने का भी मौका माता-पिता को नहीं मिला।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो
इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। यूजर्स अलग-अलग तरह से रिएक्शन दे रहे हैं। कई यूजर्स ने वीडियो शेयर करते हुए कहा है कि सभी माता-पिता अपने बच्चों को इस तरह के स्मोक्ड बिस्कुट ड्रिंक पीने से रोके। उनसे विशेष आग्रह है। अगर अपने बच्चों की जान की परवाह करते हैं तो ऐसे ड्रिक्स से दूर रखें। वहीं, एक यूजर ने दावा किया है कि इन स्मोक्ड बिस्कुट में -196 डिग्री सेल्सियस पर ठंडा किया गया तरल नाइट्रोजन होता है। इसके शरीर में जाते ही सांस लेने में तकलीफ होने लगती है। इसका असर फेफड़े पर पड़ता है।

क्यों होता है हानिकारक
सोशल मीडिया पर एक दूसरे यूजर ने लिखा कि लिक्विड नाइट्रोजन पीने से किसी की भी मौत हो सकती है। यूजर ने कहा है कि इस तरह की घटना कुछ दिनों पहले गुरुग्राम में हुई थी। एक माउथ फ्रेशनर खाने से लोगों को खून की उल्टी होने लगी। इसके बाद 6 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा था। यूजर्स ने कहा कि इस प्रकार के स्मोकी पेय पदार्थों से दूर रहने की जरूरत है। बच्चों को इन पदार्थों से जरूर दूर रखें।

हमें फॉलो करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें -
https://chat।whatsapp।com/H6JHUZV9z0LIcfjbcYlVDn