logo

बंगाल के नए सीएम की घोषणा आज, अमित शाह कोलकाता पहुंचे; 4 बजे विधायक दल की मीटिंग

a971.jpg

द फॉलोअप डेस्क:

पश्चिम बंगाल में बीजेपी विधायक दल की बैठक में हिस्सा लेने के लिए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह कोलकाता पहुंच गए हैं। पार्टी ने उनको  विधायक दल का नेता चुनने के लिए केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। एयरपोर्ट पर शुभेंदू अधिकारी समेत अन्य बीजेपी नेताओं  ने उनका स्वागत किया। बीजेपी विधायक दल की बैठक शाम को 4 बजे होगी। विधायक दल की बैठक में ही सीएम उम्मीदवार का चुनाव किया जाएगा। गृहमंत्री अमित शाह के अलावा ओडिशा के मुख्यमंत्री को भी पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। बीजेपी सांसद सौमित्र खान ने जानकारी दी है कि 8 मई को सीएम का नाम घोषित होगा। शाम को 4 बजे विश्व बांग्ला कन्वेंशन सेंटर में बीजेपी विधायक दल की बैठक होगी।

 

सीएम पद की रेस मे आगे शुभेंदू अधिकारी
सीएम पद की रेस में शुभेंदु अधिकारी का नाम सबसे आगे है। उनके अलावा अग्निमित्रा पाल और रूपा गांगुली का नाम भी चर्चा में है। शुभेंदू अधिकारी ने नंदीग्राम और भवानीपुर सीट से जीत दर्ज की है। भवानीपुर में उन्होंने निवर्तमान सीएम ममता बनर्जी को हराया है। बीजेपी ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में 294 में से 206 सीटों पर जीत दर्ज की है। टीएमसी को महज 81 सीटों पर ही जीत मिली है। आजादी के बाद पहली बार बंगाल में भाजपा की सरकार बनेगी।

 

9 मई को ब्रिगेड परेड ग्राउंड में शपथ ग्रहण
गौरतलब है कि 9 मई को कोलकाता के ऐतिहासिक ब्रिगेड परेड ग्राउंड में बंगाल में भाजपा सरकार का शपथ ग्रहण समारोह होगा। समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन समेत करीब 20 भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री भी शामिल होंगे। बीजेपी के वरीय नेता भी इसमें शामिल हो सकते हैं। 


 

Tags - Bengal Election ResultShuvendu AdhikariBengal BJPBengal NewsAmit Shah