logo

राज्यपाल से मिले भजनलाल शर्मा, सरकार बनाने का दावा पेश किया

bhajanlal_2jpg.jpg

द फॉलोअप डेस्क
भजनलाल शर्मा को राजस्थान का मुखिया बनाया गया है। नए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल कलराज मिश्र से मुलाकात कर सरकार बनाने का दावा पेश किया है। भजनलाल शर्मा के साथ उपमुख्यमंत्री घोषित किए गए प्रेमचंद बैरवा ने भी राज्यपाल कलराज मिश्र से मुलाकात की। भजनलाल शर्मा राजस्थान में सांगानेर विधानसभा सीट से विधायक हैं। पार्टी के प्रदेश संगठन में महामंत्री है। पहली बार विधायक बने भजनलाल शर्मा बीजेपी संगठन का अहम चेहरा रहे हैं। उनकी गृहमंत्री अमित शाह से काफी करीबी रही है। भजनलाल शर्मा बीजेपी से बड़ा ब्रहामण चेहरा माने जाते हैं। 

सभी नेताओं के साथ मिलकर राजस्थान का सर्वांगीण विकास करेंगे

सीएम चुने जाने के बाद भजनलाल शर्मा ने कहा कि भाजपा के सभी नेताओं के साथ मिलकर राजस्थान का सर्वांगीण विकास करेंगे। भजनलाल शर्मा को सांगानेर से विधायक अशोक लाहोटी का टिकट काटकर उतारा गया था।

संघ के करीबी माने जाते हैं भजनलाल भजन लाल शर्मा

संघ के बेहद करीबी माने जाते हैं। उन्होंने कांग्रेस नेता पुष्पेंद्र भारद्वाज को भारी अंतर से हराकर जीत हासिल की है। वसुंधरा राजे, बालकनाथ, दीया कुमारी से इतर सीएम की रेस में एक बड़ा वर्ग भजनलाल को ही उम्मीदवार मान रहा था। सामान्य वर्ग में भजनलाल बीजेपी के बड़े चेहरे के रुप में भी जाने जाते हैं। बता दें रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में उनके नाम का ऐलान किया गया।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N