logo

सुकमा में बड़ा इनकाउंटर : सुरक्षाबलों ने मार गिराये 4 नक्सली, सर्च ऑपरेशन जारी

sukma.jpg

द फॉलोअप डेस्क 

छत्तीसगढ़ के सुकमा में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच बड़ा इनकाउंटर हुआ है। खबर है कि सुरक्षाबलों ने इनकांउटर में 4 नक्सलियों को मार गिराया है। इनकाउंटर सुकमा के गोगुंदा इलाके में हुआ है। इनकाउंटर के बाद इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। इनकाउंटर में दंतेवाड़ा और सुकमा जिले के सीआरपीएफ और 111वीं बटालियन के जवानों ने नक्सलियों से लोहा लिया। दोनों ओर से कई राउंड फायरिंग की खबर है। इनकाउंटर के बाद नक्सली मैदान छोड़कर भाग गये हैं। 

साथियों के शव साथ ले गये नक्सली

इनकाउंटर की जानकारी देते हुए सुकमा के एसपी और सीआरपीएफ अधिकारियों ने बताया है कि इनकाउंटर में 4 नक्सली मारे गये हैं। हालांकि अभी तक मारे गये नक्सलियों के शव बरामद नहीं हुए हैं। सीआरपीएफ का अनुमान है कि नक्सली अपने साथियों के शव लेकर भागने में कामयाब हो गये हैं। कहा कि इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। हो सकता है नक्सली आसपास के जंगल में छिपे हों। 

जवाबी फायरिंग में मारे गये नक्सली 

सीआरपीएफ के डीआईजी अरविंद राय ने बताया कि सुरक्षाबल के जवान इलाके में गश्ती और तलाशी अभियान चला रहे थे। इसी बीच जवानों की नजर नक्सलियों के दल पर पड़ी। उनका पीछा किया जाने लगा। इसी बीच नक्सलियों ने सुरक्षाबलों पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी फायरिंग में चार नक्सली मारे गये।