logo

महाराष्ट्र में कांग्रेस को बिग लॉस, पूर्व CM अशोक चव्हान ने दिया इस्तीफा, विधायक पद भी छोड़ा 

ASHOK12.jpg

द फॉलोअप डेस्क 


महाराष्ट्र में कांग्रेस पार्टी को बड़ा नुकसान हुआ है। यहां पार्टी के सीनियर नेता और प्रदेश का सीएम रह चुके अशोक चव्हाण (Ashok Chavan) ने पार्टी सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। साथ ही उन्होंने विधायक का पद भी छोड़ दिया है। विधायक पद छोड़ने के लिए उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर को पत्र सौंप दिया है। बता दें कि महाराष्ट्र में कांग्रेस को लोकसभा चुनाव से पहले एक के बाद झटके लग रहे हैं। अशोक चव्हाण से पहले कांग्रेस के दो दिग्गज नेता बाबा सिद्दकी और मिलिंद देवड़ा पार्टी छोड़ चुके हैं। बहरहाल खबर लिखे जाने तक महाराष्ट्र के राज्यपाल ने अशोक चव्हाण का इस्तीफा स्वीका कर लिया है। 

राज्यसभा में जाने के कयास 

महाराष्ट्र में सरकार के जानकारों का मानना है कि अशोक चव्हाण बीजेपी के पाले में जा सकते हैं। बीजेपी उनको अपने कोटे से राज्यसभा भेज सकती है। वहीं ये भी कयास लगाये जा रहे हैं कि अशोक चव्हाण के साथ 10-12 और कांग्रेसी नेता इस्तीफा छोड़ सकते हैं। बहरहाल अशोक चव्हाण के इस्तीफा देने पर शिव सेना के उद्धव ठाकरे ने हैरानी जताई है। ठाकरे ने कहा, मैं उनको लंबे समय से जानता हूं। कांग्रेस के प्रति उनकी निष्ठा रही है। उन्होंने आगे कहा, हर कोई आज अपने बारे में ही सोच रहा है। 

क्या कहा इस्तीफा देने के बाद 

अशोक चव्हाण ने इस्तीफा देने के बाद मीडिया से कहा कि उन्होंने कांग्रेस से इस्तीफा तो दिया है, लेकिन अभी किसी और पार्टी में जायेंगे, इस बात का फैसला नहीं किया है। उन्होंन कहा कि इस मामले में एक या दो दिन में फैसला ले लेंगे। कहा कि कांग्रेस से कुछ अंदरूनी मतभेद के कारण उन्होंने इस्तीफा दिया है। हालांकि इस बारे में उन्होंने कुछ और बोलने से इनकार कर दिया।