logo

मिशन 2024 : 18 जुलाई को होगी NDA की बड़ी बैठक, चिराग हो सकते हैं शामिल

nda.jpg

द फॉलोअप डेस्क
2024 लोकसभा चुनाव की तैयारियों में तेजी आ रही है। सभी पार्टियां इसे लेकर जोरो-शोरो से तैयारी में लग गई है। जहां एक तरफ विपक्षी दल एकजुट होकर भाजपा को सत्ता से बेदखल करने की रणनीति बना रही है। वहीं दूसरी तरफ एनडीए में भी एकजुटता की मुहिम शुरू हो गई है। बीजेपी में लगातार बैठकों का दौर चल रहा है। इसी कड़ी में 18 जुलाई को NDA की बड़ी बैठक बुलाई गई है। इस बैठक में एनडीए में शामिल तमाम दलों के अलावा अन्य दलों के भी शामिल होने की संभावना है। जानकारी हो कि 16-17 जुलाई को विपक्षी दल की बैठक होनी वाली है। उसके ठीक बाद एनडीए की बैठक काफी अहम मानी जा रही है। कहा जा रहा है बीजेपी इस बैठक में महागठबंधन के खिलाफ अपनी तैयारियों को घार देने की कोशिश करेगा।


शामिल होंगे चिराग पासवान
यह मीटिंग कई मायनों में अहम मानी जा रही है। बिहार की राजनीति के लिए यह बैठक काफी अहम साबित होगी। कहा जा है कि मीटिंग में एनडीए से लंबे समय से अलग चल रहे लोजपा के चिराग पासवान शामिल होंगे। इसके लिए चिराग ने अपनी सहमति दे दी है। वहीं इस बैठक में अकाली दल के सुखबीर बादल और टीडीपी के चंद्रबाबू नायडू भी शामिल होंगे। 


तैयारियों में जुटी बीजेपी
2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा अपनी तरफ से कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती है। इसी के मद्देनजर BJP अभी से चरणों में बैठक करना शुरू कर दिया है। पहले बीजेपी के कई दौर के शीर्ष नेतृत्व की बैठक फिर पीएम मोदी के नेतृत्व में मंत्री परिषद की बैठक हुई। जिसके बाद मंत्रिमंडल में बदलाव के कयास भी लगाए जा रहे हैं। इधर BJP ने अपने 4 राज्यों के प्रदेश अध्यक्ष को भी बदल दिया।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N