द फॉलोअप डेस्क
सेना और सुरक्षाबलों को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। श्रीनगर के हारवन के जंगल क्षेत्र में चलाए गए सर्च ऑपरेशन के दौरान सेना ने लश्कर के टॉप कमांडर हाशिम मूसा सहित तीन आतंकवादियों को मुठभेड़ में मार गिराया है। मारे गए आतंकियों के पास से एक M4 कार्बाइन असॉल्ट राइफल और दो AK सीरीज की राइफलें बरामद की गई हैं। यह कार्यवाही ऑपरेशन महादेव के तहत किया गया। .jpg)
सूत्रों के मुताबिक, हाल ही में इसी इलाके में एक संदिग्ध कम्युनिकेशन सिग्नल डिटेक्ट किया गया था। जांच में यह सामने आया है कि जो डिवाइस इस बार आतंकियों के पास मिली है, वह काफी हद तक उसी तरह की है जैसी डिवाइस हाल ही में पहलगाम में हुए आतंकी हमले में मारे गए आतंकवादियों के पास पाई गई थी।