logo

दिल्ली : बिहार राज्य नक्सल मुक्त अब ऐसी कोई जगह नहीं जहां नक्सलियों का दबदबा हो - कुलदीप सिंह

crpf_jawwan.jpg

डेस्क:
CRPF महानिदेशक कुलदीप सिंह (CRPF DG Kuldeep Singh) ने कहा है कि बिहार से नक्सलियों का सफाया हो गया है।  बिहार और झारखंड में ऐसी कोई जगह नहीं बची है, जहां फोर्स नहीं पहुंच सकती। कुलदीप सिंह (CRPF DG Kuldeep Singh) ने बताया कि नक्सल अभियान में सुरक्षा बलों ने इस साल भारी सफलता अर्जित की है। उन्होंने कहा कि हम कह सकते हैं कि अब बिहार राज्य नक्सल मुक्त (Bihar State Naxal Free) है। रंगदारी गिरोह के रूप में इनकी थोड़ी बहुत मौजूदगी हो सकती है, लेकिन बिहार में अब ऐसी कोई जगह नहीं है, जहां नक्सलियों का दबदबा हो।


झारखंड में बुद्ध पहाड़ को नक्सल मुक्त कराया गया
कुलदीप सिंह ने बताया, झारखंड में बुद्ध पहाड़ जो नक्सल बहुल इलाका था, उसे मुक्त करवा दिया गया। तीन अलग-अलग ऑपरेशन में सुरक्षाबलों को यह कामयाबी मिली है। हेलीकॉप्टर से वहां फोर्स पहुंच रही है। अब वहां सुरक्षाबलों के स्थाई कैंप होंगे। DG के मुताबिक अप्रैल 2022 से अब तक छत्तीसगढ़ में 7, झारखंड में 4 और मध्य प्रदेश में 3 नक्सली ऑपरेशन थंडरस्टॉर्म के तहत मारे गए हैं। कुल 578 माओवादियों ने आत्मसमर्पण किया है या उन्हें गिरफ्तार किया गया है। वहीं, बिहार की बात करें यह राज्य नक्सल मुक्त है।

अमित शाह ने की तारीफ
इसको लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सुरक्षाबलों की तारीफ की। उन्होंने कहा, सुरक्षाबलों ने नक्सल ऑपरेशन के तहत कई इलाकों को नक्सलियों से मुक्त कर दिया है। PM मोदी की लीडरशिप में गृह मंत्रालय आतंकवाद और वामपंथी उग्रवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति से काम कर रही है, जो आगे भी जारी रहेगी।


अप्रैल 2022 से अब तक 14 नक्सलियों को मार गिराया
CRPF के मुताबिक अप्रैल 2022 से अब तक 14 नक्सलियों को मार गिराया गया है। इनमें छत्तीसगढ़ में 7 नक्सली, झारखंड में 4 और मध्य प्रदेश में 3 नक्सली ऑपरेशन थंडरस्टॉर्म के तहत मारे गए हैं। वहीं कुल 578 माओवादियों ने या तो आत्मसमर्पण किया है या फिर उन्हें गिरफ्तार किया गया है। बिहार में 36, छत्तीसगढ़ में 414, झारखंड में 110 और महाराष्ट्र में 18 नक्सली ने आत्मसमर्पण किया है।