logo

Political News : नीतीश को पीएम बनाने के समर्थन में उतरी ओवैसी की पार्टी, प्रदेश अध्यक्ष बोले- बिहार का आदमी बढ़ रहा है

nitish_owasi.jpg

डेस्क:
असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM के बिहार प्रदेश अध्यक्ष सह विधायक अख्तरुल ईमान (Akhtarul Iman) ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Chief Minister Nitish Kumar) को प्रधानमंत्री बनाने के लिए समर्थन देने की अपील लोगों से की है। उन्होंने सीएम नीतीश को पीएम पद का दावेदार बताया और कहा कि बिहार का आदमी आगे बढ़ रहा है तो समर्थन देना चाहिए।


नीतीश के मिशन में AIMIM के बिहार प्रदेश अध्यक्ष भी शामिल
बता दें कि बिहार में सियासी उलटफेर के बाद से ही नीतीश कुमार मिशन 2024 को लेकर लगातार विपक्षी दलों को एकजुट करने में लगे है। इसी कड़ी में नीतीश इसी महीने 2 दिनों के लिए दिल्ली दौरे पर थे उस दौरान उन्होंने राहुल गांधी सहित कई विपक्षी दलों से मुलाकात की थी। मिशन 2024 के तहत बिहार के सीएम विपक्षी पार्टी के साथ मिलकर बीजेपी का सफाया करना चाहते है। उन इस मिशन में अब उनके साथ असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM के बिहार प्रदेश अध्यक्ष भी शामिल हो गये हैं। हालांकि अख्तरुल ईमान ने अपने बयान को निजी बताया उन्होंने कहा कि मैं बिहारी हूं इसलिए ये बातें बोल रहा हूं। पार्टी लाइन के बारे में उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर मेरे नेता ( असदुद्दीन ओवैसी) का जो फैसला होगा उसका सम्मान होगा।


अमित शाह के सीमांचल दौरे पर निशाना साधा
AIMIM बिहार प्रदेश अध्यक्ष सह विधायक अख्तरुल ईमान ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के सीमांचल दौरे को लेकर निशाना भी साधा। उन्होंने कहा कि यह दौरा सीमांचल के हित में व्यर्थ सिद्ध हुआ है। इसमें केवल सरकारी धनराशि का दुरुपयोग हुआ। प्रशासनिक तंत्र जनहित को छोड़कर केवल गृहमंत्री की सुरक्षा व्यवस्था में लगा रहा लेकिन गृहमंत्री ने सीमांचल की मूलभूत समस्याओं का निदान तो क्या इस पर चर्चा भी करना उचित नहीं समझा।