logo

डिवाइडर में बाइक ठोकी, फिर फ्लाईओवर से नीचे आ गिरे 2 युवक; हादसे का खौफनाक VIDEO सामने आया 

accident121.jpeg

द फॉलोअप नेशनल डेस्क 

एक खौफनाक वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे एक बाइक डिवाडर को ठोकर मारती है और इसमें सवार 2 युवक फ्लाईओवर से नीचे आ गिरते हैं। खबर लिखे जाने तक इन दोनों युवक की मौत हो चुकी है। दिल दहला देने वाला ये सड़क हादसा आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में पेश आया है। यहां एक तेज रफ्तार बाइक फ्लाईओवर की दीवार से टकराकर नीचे जा गिरी। इसमें 2 लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं तीसरे बाइक सवार को जार्ज किंग अस्पताल में एडमिट किया गया है। 

रात के समय हुआ हादसा 

इस घटना को किसी ने शूट कर लिया और इसे वायरल कर दिया। इस वीडियो क्लिप में देखा जा सकता है कि बाइक पर तीन युवक सवार हैं। बाइक अत्यधिक तेजी में है और ये टर्न लेती हुई फ्लाईओवर के पास पहुंचती है। स्पीड के कारण चालक इसे रोक नहीं पाता है औऱ फ्लाईओवर की दीवार से जाकर टकाता है। इसके बाद तीनों बाइक सवार नीचे जा गिरते हैं। इसमें 2 युवक मौके पर ही दम तोड़ देते हैं। वीडियो रात के समय शूट किया गया है। 

क्या कहा पुलिस ने 

इधर, पुलिस ने बताया है कि हादसे में मारे गये दोनों युवकों की पहचान की कोशिश की जा रही है। बताया हादसे के तीनों युवकों को अस्पताल लाया गया। अस्पताल में 2 युवकों को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं एक घायल युवक का इलाज किया जा रहा है। उसके सामान्य होने पर बयान दर्ज किया जायेगा। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी।   

हमें फॉलो करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें -                    

https://chatwhatsappcom/H6JHUZV9z0LIcfjbcYlVDn

Tags - Road accidentVisakhapatnamvideoflyover