डेस्क:
हरियाणवी टिक-टॉक स्टार (Haryanvi Tiktok Star) और अब भाजपा की नेता सोनाली फोगाट (Sonali Phogat) का निधन हो गया है। मिली जानकारी के अनुसार दिल का दौरा पड़ने से उनकी मौत हुई है। वह 42 साल थी। बता दें कि सोनाली फोगाट हरियाणा से भाजपा नेता है।

बिग बॉस में हिस्सा लेने से मिली पॉपुलरिटी
सोनाली फोगाट शुरूआती दिनों में एक टिकटॉक स्टार के तौर पर मशहूर थी, लेकिन उनकी पॉपुलरिटी में इजाफा बिग बॉस में हिस्सा लेने का बाद हुआ था। वह हरियाणा से निकलकर नेशनल स्तर पर पहचानी जाने लगीं। हालांकि इससे पहले वह दूरदर्शन हरियाणा के लिए एंकरिंग भी कर चुकी थी। वह इस वक्त भाजपा महिला मोर्चा की नेता थी। वह हरियाणा में भाजपा के टिकट पर एमएलए का चुनाव भी लड़ चुकी थी, हालांकि इस चुनाव में उनका हार का सामना करना पड़ा था।