द फॉलोअप डेस्क
भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर नई दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। ध्वजारोहण के बाद उन्होंने तिरंगे को सलामी दी और उपस्थित कार्यकर्ताओं व नेताओं को संबोधित करते हुए देशवासियों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। 1.jpeg)
1.jpeg)
इस अवसर पर भाजपा के कई वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में नितिन नबीन के इस पहले गणतंत्र दिवस समारोह को पार्टी के भीतर एक नई ऊर्जा के संचार के रूप में देखा जा रहा है। उन्होंने देश के अमर शहीदों को नमन करते हुए समाज के हर वर्ग के कल्याण के प्रति पार्टी की प्रतिबद्धता जाहिर की।
