logo

राम को नकारने वाले देश नहीं जोड़ सकते, न्योता ठुकराने पर दीपक प्रकाश का कांग्रेस पर तंज

deepak_prakesh2.jpg

द फॉलोअप डेस्क
पूर्व बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने शुक्रवार को प्रदेश कार्यालय से लवकुश रथ को रवाना करते हुए कांग्रेस समेत विपक्षी पार्टियों पर निशाना साधा। दीपक प्रकाश ने कहा कि राम को नकारने वाले लोग देश को नहीं जोड़ सकते। नाम लिए बिना उन्होंने यहां राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर निशाना साधा। गौरतलब है कि दीपक प्रकाश ने जो लवकुश रथ रवाना किया है उससे अक्षत निमंत्रण वितरण किया जाएगा। दीपक प्रकाश ने कहा कि 500 वर्षों का इंतजार अब खत्म हुआ है। दीपक प्रकाश ने कहा कि राम लला का भव्य मंदिर वैश्विक मच पर सनातन धर्म की ध्वजा की तरह लहराया है। पूरा सनातन समाज उत्साहित और गौरवान्वित है। 


कुशवाहा समाज की सांसद ने की सराहना
राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश ने कहा कि कुशवाहा समाज रथ के माध्यम से रामकाज में अपनी सहभागित सुनिश्चित कर रहा है। सोनिया गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे और अधीर रंजन चौधरी के राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा में शामिल नहीं होने के फैसले पर दीपक प्रकाश ने कहा कि राम भारत की पहचान हैं। उनको नकारने की फितरत कांग्रेस के इतिहास में है। कांग्रेस को तोड़ने वाली पार्टी बताते हुए दीपक प्रकाश ने कहा कि राम को नकारने वाले लोग कभी देश नहीं जोड़ सकते। 

राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा देश के लिए गौरव का क्षण
विधायक कुशवाहा शशिभूषण मेहता ने कहा कि कुशवाहा समाज लव कुश का वंशज है। आज जब भगवान राम 500वर्षों के बाद अपने घर में विराजमान होने जा रहे हैं। यह समाज के लिए गौरव का क्षण है। उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में कुल 8रथ   निकाले जा रहे जिसके माध्यम से गांव गांव में निमंत्रण अक्षत का वितरण करेगा।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N\