द फॉलोअप डेस्क
पटना में विपक्षी दलों की बैठक शुरू हो चुकी है। इस बैठक में 2024 लोकसभा चुनाव में बीजेपी के खिलाफ रोडमैप तैयार होगा। मीटिंग में करीब 15 विपक्षी पार्टियों के नेता मंथन करेंगे। इस बैठक को लेकर भाजपा लगातार विपक्षी पार्टियों पर हमलावर है। भाजपा लगातार विपक्ष के नेताओं को घेरने में लगी है। अब भाजपा ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें पार्टी ने विपक्ष के सारे नेताओं पर निशाना साधा है। बीजेपी ने महाबैठक को चुनावी ढोंग करार दिया है। वीडियो का कैप्शन है-चुनावी ढोंग है विपक्षी एकता की तैयारी, एक अकेला ही पड़ रहा है सब पर भारी।
चुनावी ढोंग है विपक्षी एकता की तैयारी,
— BJP (@BJP4India) June 23, 2023
एक अकेला ही पड़ रहा है सब पर भारी। pic.twitter.com/pzJZpvj1nS

ये लोग हुए शामिल
नीतीश कुमार के निमंत्रण पर बैठक में शामिल होने के लिए पं.बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी,जम्मू-कश्मीर के पूर्व सीएम महबूबा मुफ्ती,तमिलनाडु के मुख्यमंत्री स्टालिन और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल,पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ राज्यसभा सांसद संजय सिंह गुरुवार को ही पटना पहुंच गए हैं। इसके साथ ही कांग्रेस अध्यक्ष मलिकार्जुन खड़गे और कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी भी शुक्रवार सुबह पटना पहुंच गए हैं । इसके साथ ही NCP से शरद पवार, शिवसेना से उद्धव ठाकरे, सपा से अखिलेश यादव, DMK से एमके स्टालिन, JMM से हेमंत सोरेन, CPM से सीताराम येचुरी, CPI से डी राजा, CPI-ML से दीपांकर भी शामिल होंगे।
हमारे वाट्सअप ग्रुप से लिए इस लिंक पर क्लिक करें :
https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N