logo

झारखंड : प्रसव के 6 घंटे बाद तक होती रही ब्लीडिंग, सामुदायिक अस्पताल पहुंचने में हुई देरी से महिला की मौत

women_death_-_Copy.jpg

डेस्क:
झारखंड(Jharkhnad) के बोकारो(Bokaro) जिले के कसमार में प्रसव के बाद लगातार हो रहे रक्तस्राव से एक महिला की मौत हो गई। मृतक मुरहूलसूदी गांव के मंजय करमाली की 21 वर्षीय पत्नी कल्याणी देवी है। परिजनों ने इस मामले में स्वास्थ्य उपकेंद्र मुरहूलसूदी की ANM इंदू कुमारी पर लापरवाही(Carelessness) का आरोप लगाया है।

स्वस्थ्य बच्चे ने जन्म लिया, माँ की मौत 
परिजानों से मिली जानकारी के मुताबिक़ कल्याणी को गुरुवार सुबह 11 बजे प्रसव पीड़ा शुरू हुआ 11:45 बजे उसे स्थानीय सहिया निराश देवी की मदद से स्वास्थ्य उपकेंद्र मुरहूलसूदी में भर्ती कराया गया था। इसके बाद ANM इंदू कुमारी एवं दीपिका कुमारी की मदद से 11:53 बजे महिला को प्रसव हुआ और स्वस्थ्य बच्चे ने जन्म लिया। 

6 घंटे तक होता रहा रक्तस्राव, महिला मृत अवस्था में पहुंची CSC
महिला को प्रसव के बाद लगातार 6 घंटे तक रक्तस्राव बंद नहीं होने तथा पेट में दर्द होने के कारण शाम 7 बजे महिला को रेफर किया गया। लेकिन,CSC कसमार पहुंचते ही डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। इस बारे में यह भी बताया जा रहा है कि मुरहुलसूदी में विधायक मद का एक एंबुलेंस है जो देर से पंहुचा, जिस वजह से पीड़िता देर तक स्वास्थ्य उपकेंद्र में पड़ी रही। महिला की तबीयत अधिक बिगड़ने के बाद रेफर किया गया जिसके कारण उनकी मौत हो गयी। 

 

चिकित्सा पदाधिकारी ने कहा मरीज को लाने में हुए देरी से गई जान  
मामले में कसमार चिकित्सा पदाधिकारी डॉ मो नवाब ने कहा कि समय पर प्रसूता के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कसमार नहीं पंहुचने के कारण उनकी मौत हुई है। बताया जा रहा है कि समय पर एंबुलेंस नहीं मिलने की वजह से महिला को देर से अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं एएनएम को भी स्थिति देखते हुए मरीज को रेफर कर देना चाहिए। परिजनों ने इस मामले में एएनएम इंदू कुमारी पर लापरवाही का आरोप लगाया है।