logo

BMW से मछुआरा दंपति को टक्कर मारी, बोनट में गिरी महिला को 100 मी तक घसीटा; मौत

accident07.jpg

मुंबई
देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में एक BMW कार ने मछुआरा दंपति को टक्कर मार दी, जिससे महिला की मौत हो गयी है। मिली खबर के मुताबिक दंपति बाइक से मछली की खऱीदारी के लिए निकला था। इसी दौरान BMW कार ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार महिला कार के बोनट पर जा गिरी। इसके बाद भी कार चालक ने कार नहीं रोकी और महिला को लगभग 100 मीटर तक घसीटते हुए ले गया। इससे महिला की मौत हो गयी। महिला का पति भी गंभीर रूप से घायल हो गया है। पुलिस ने जानकारी दी है कि दुर्घटना के बाद कार सवार मौके से तुरंत भाग गया। वहीं, महिला के घायल पति को अस्पताल में भर्ती किया गया है।

टक्कर से पलट गयी बाइक 

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि हादसा वर्ली के कोलीवाड़ा इलाके में हुआ है। यहां तेज रफ्तार बीएमडब्लू कार की टक्कर से सुबह करीब  साढ़े पांच बजे महिला की मौत हो गयी। उन्होंने बताया कि बाइक सवार दंपति मछली खरीदने के लिए ससून डॉक गए थे। जब वे लौट रहे थे तो उनके दोपहिया वाहन को तेज रफ्तार बीएमडब्लू कार ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक पलट गई और पति-पत्नी दोनों कार के बोनट पर आज गिरे। खुद को बचाने की कोशिश में पति बोनट से कूदने में कामयाब रहा, लेकिन उसकी पत्नी ऐसा नहीं कर सकी। उसकी मौत अस्पताल ले जाने के क्रम में हो गयी। 


पुण जैसा हादसा 
बता दें कि बीते दिनों पुणे में भी एक ऐसा कार हादसा हुआ था। एक लग्जरी कार सवार नाबालिग ने बाइक को टक्कर मार दी थी, जिसमें बाइक सवार दो इंजीनियर्स की जान चली गई थी। 19 मई की रात हादसे के बाद जेजेबी ने आरोपी को 300 शब्दों का निबंध लिखने सहित कुल 7 शर्तों पर जमानत दे दी थी। इसके बाद ये मामले देश के मीडिया में सुर्खियों में आया था।  


 

Tags - Road AccidentBMW deathNational News