बांदा:
उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के बांदा में एक बड़ा हादसा हुआ है। यहां बांदा से फतेहपुर जा रही एक नाव यमुना नदी में डूब गई। जिसमें करीब 40 से 50 लोग सवार थे। इनमें से 4 लोगों की डूबने से मौत हो गई है। इसके साथ ही कई लोगों का अभी भी कोई पता नहीं चल पाया है। बता दें कि इस नाव में 20 से 25 महिलाएं थी जो अपने भाई को राखी बांधने जा रही थीं। वहीं गोताखार लापता लोगों की तलाश में लगे हैं।

25 से ज्यादा लोग लापता
बता दें कि गोताखारों ने लापता लोगों की तलाश शुरू कर दी है और अब तक चार शव निकाल चुके हैं। कुछ लोग तैरकर बाहर निकल गए। अभी 25 से ज्यादा लोग लापता बताए जा रहे हैं। बचकर बाहर आए लोगों ने बताया कि नांव बीच धारा में पहुंचते ही असंतुलित हो गई। जिसके बाद नाव पलट गई।