logo

गर्लफ्रेंड को मारा, फिर उसकी कार लेकर भागा बॉयफ्रेंड, रास्ते में क्या हुआ कि पहुंचा अस्पताल

rape12.jpeg

द फॉलोअप डेस्क 

बॉयफ्रेंड ने पहले गर्लफ्रेंड को मारा फिर उसी की कार से फरार हो गया। लेकिन कार रास्ते में दुर्घटनाग्रस्त हो गयी औऱ बॉयफ्रेंड को अस्पताल में एडमिट होना पड़ा। अब वो अस्पताल में जिंदगी और मौत के  बीच झूल रहा है। पुलिस ने कहा है कि युवक इस हालत में नहीं है कि उससे पूछताछ की जाये। कहा कि ठीक होने के बाद उसे न्यायिक हिरासत में लिया जायेगा। बता दें कि पुलिस ने लड़की की हत्या को लेकर युवक पर संदेह जाहिर किया है। युवक ने ही गर्लफ्रेंड की हत्या की है, इसकी अधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। 

क्या है मामला 

घटना पंजाब के मोहाली की है। यहां के रहने वाले अनस कुरैशी को अपनी गर्लफ्रेंड की हत्या करने का आरोपी बनाया गया है। मिली खबर के मुताबिक अनस चंडीगढ़ में एक होटल चलाता है। यहीं, उसकी मुलाकात एकता नाम की लड़की से हुई। दोनों में दोस्ती हुई औऱ वे प्रेम जाल में पड़ गये। एकता निजी कंपनी में नौकरी करती थी। पुलिस ने कहा है कि हत्या वाले दिन अनस को एकता के घर जाते हुए देखा गया। इसके कुछ देर के बाद युवक कार से वहां से जाता हुआ देखा गया। पुलिस को मिले सीसीटीवी फुटेज में अनस को एकता के घर से निकलते देखा जा सकता है। इसके बाद एकता की लाश घर से बरामद की गयी। 


अनस ऐसे हुआ हादेश का शिकार

मोहाली पुलिस ने बताया है कि अनस की कार मोहाली से 70 किलोमीटर दूर जाने के हादसे का शिकार हो गयी। इसमें अनस बुरी तरह से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने उसे आनन-फानन में अस्पताल में एडमिट किया। हालांकि पुलिस ने कहा कि हत्या के पीछे के कारण या मकसद का पता अभी नहीं चल पाया है। इस बारे में अनस से पूछताछ के बाद ही कुछ पता चल पायेगा। 

 

 

हमें फॉलो करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें -                    

https://chatwhatsappcom/H6JHUZV9z0LIcfjbcYlVDn

Tags - Girlfriend MURDERMOHALIPUNJAB