logo

27 बार चाकू से वार फिर लाश को 70 मी तक घसीटते रहे 5 लड़के, जानिए पूरा मामला

sucide14.jpeg

द फॉलोअप डेस्क 

5 लड़कों ने 27 बार चाकू से हमला कर एक युवक की जान ले ली। इतना ही नहीं, पांचों आरोपी लड़के लाश को लगभग 70 मीटर तक घसीटकर ले गये, जब तक कि पुलिस ने उनको देख नहीं लिया। दरअसल लड़के हत्या करने के बाद लाश को छिपाने के लिए सुनसान जगह की तलाश में थे। पुलिस ने सभी 5 आरोपी लड़कों के गिरफ्तार कर लिया है। ये सनसनीखेज घटना दक्षिणी दिल्ली (South Delhi) के बदरपुर इलाके में घटी है। पुलिस लड़कों से पूछताछ कर रही है। हालाकि हत्या के सही कारणों का खबर लिखे जाने तक खुलासा नहीं हो पाया है। 

क्या कहा पुलिस ने 
बकौल पुलिस मृतक का नाम गौरव है, जिसका उम्र लगभग 24 साल है। वहीं गिरफ्तार आरोपियों में से एक का नाम कुरु उर्फ अरमान है। वारदात के समय यही बाकी लड़कों को उकसा रहा था। पुलिस ने कहा कि पहली नजर में मामला लूटपाट का लगता है। लेकिन गिरफ्तार पांचों लड़कों का कोई आपराधिक इतिहास नहीं है। साथ ही कहा कि लड़कों ने इस बाबत कुछ साफ-साफ नहीं बताया है। पुलिस लड़कों के परिवार वालों से संपर्क करने की कोशिश कर रही है। उनको मोबाइल और पर्स खंगाले जा रहे हैं।  

घटना से बदरपुर में सनसनी
पुलिस ने बताया कि हत्या के आरोपी पांच लड़कों में से तीन नाबालिग हैं। इससे अनुमान लगाया जा रहा है कि इन्होंने जेब खर्च के लिए लूटपाट की योजना बनायी होगी। वहीं, घटना के बाद से बदरपुर इलाके में सनसनी फैल गयी है। कुछ सप्ताह पहले इसी तरह की चाकूबाजी की घटना यहां हुई थी। दो लोगों ने मिलकर एक अधेड़ व्यक्ति को चाकू मारकर घायल कर दिया था। उस समय भी पुलिस मौके पर पहुंच गयी और अधेड़ की जान बच गयी।