रावी:
राजस्थान (Rajasthan) में शादी करने आए एक परिवार के साथ ठगी का मामला सामने आया है। रीवा में शादी के लिए आए लड़के वालों का कहना है कि शादी के बाद घर जाने के दौरान दुल्हन हमें चकमा देकर भाग निकली। वहीं शादी के बाद लड़की के माता-पिता और बिचैलिए का कोई पता नहीं चल पा रहा है।

युवक को महिला ने भाई के लिए लड़की बताने के कहा
मामला राजस्थान के रीवा का है। यहां, करीब 6 माह पहले एक महिला की दोस्ती एक व्यक्ति से हुई। वह युवक बहन-बहन करके उस महिला के घर तक जा पहुंचा। महिला के परिवार वालों का उससे अच्छी जान-पहचान हो गई। जिसके बाद एक दिन महिला ने उस व्यक्ति को कहा कि मेरे भाई की शादी के लिए कोई लड़की बताओ। बस यहीं से शुरू हुआ ठगी का मामला। युवक ने महिला को ठगने का प्लान बनाया। युवक ने महिला को करीब 4-5 फोटो दिखाए जिसमें से एक लड़की उन्हें पसंद आई।
लड़की का नाम शिवानी बताया
फोटो पसंद आने के बाद युवक ने कहा कि लड़की गरीब परिवार से है। लड़की का नाम शिवानी बताया। उसने कहा कि शादी के लिए डेढ़ लाख रुपए लगेंगे। महिला तैयार हो गई। उसने अपने भाई और परिवार को पूरी बात बताई। परिवार वाले भी शादी के लिए मान गए। 7 सितंबर को शादी की तारीख तय हो गई। राजस्थानी परिवार ने कहा कि शादी लड़की के घर से हो, लेकिन बिचौलिए ने कहा कि लड़की के परिवार वाले शादी के खिलाफ है। ऐसे में मंदिर में शादी हो जाएगी। आप लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है।

स्टेशन से फरार हुई दुल्हन
शादी से पहले बिचैलिए ने डेढ़ लाख रुपय की नकदी रकम ली। उसके बाद कहा कि लड़की के परिवार वाले भी इस शादी के लिए मान गए है। शादी वाले दिन लड़की का परिवार लड़की के पहुंची। विवाह दोपहर में संपन्न हुई। जिसके बाद लड़के के परिवार और लड़की की मां ऑटो से मंदिर से निकले। लड़की की मां बस स्टैड पर उतर गई और लड़के का परिवार नई दुल्हन को लेकर स्टेशन की ओऱ चल पड़ा। स्टेशन पर पहुंचने के बाद लड़की लड़के के परिजनों को चकमा देकर फरार हो गई।
दुल्हन के खिलाफ लड़के के परिवार ने कराया रिर्पोट दर्ज
ठगी का शिकार परिवार 7 सितंबर की शाम दुल्हन की रिपार्ट दर्ज कराने चोरहटा थाने पहुंचा। थाने में बताया कि हम राजस्थान के सीकर जिले के रहने वाले है। 7 सितंबर को कैलाश चन्द्र वर्मा की शादी कराने रीवा आए थे। हिन्दू रीति रिवाज से रीवा जिले में नहर के किनारे एक मंदिर में शादी हुई। लेकिन रेलवे स्टेशन से दुल्हन फरार हो गई। साथ ही पीड़ित परिवार ने ये भी बताया कि वो मंदिर कहां है इस बात की जानकारी हमें नहीं है।