logo

घर के बाहर सो रहे देवर-भाभी पर अज्ञात अपराधियों ने किया हमला, देवर ने तोड़ा दम 

up2.jpg

द फॉलोअप डेस्क 

उत्तरप्रदेश के अमेठी के मुंशीगंज थाना क्षेत्र से सटे गांव में अज्ञात अपराधियों ने 55 वर्षीय व्याक्ति की कुल्हाड़ी से मारकर हत्या कर दी है। वहीं पर एक 58 वर्षीय महिला को भी गंभीर रूप से घायल कर दिया है। जानकारी के अनुसार राम सजीवन रविवार की रात को अपने घर के बाहर खटिया पर सो रहा था। उसकी भाभी 58 वर्षीय धनराजी भी घर के बाहर चारपाई पर सो रही थी। इसी दौरान अज्ञात अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया है। घटना रविवार की देर रात की है।


जांच में जुटी पुलिस
जानकारी के मुताबिक अज्ञात अपराधियों ने सजीवन और उसकी भाभी को कुल्हाड़ी से मारकर घायल कर दिया और मौके से फरार हो गये। घायल होने को बाद दोनों जोर- जोर से चिल्लाने लगे। दोनों के चिल्लाने की आवाज सुनकर परिवार के अन्य सदस्य नींद से जाग गये। दोनों को लेकर अस्पताल पहंचे। अस्पताल पहुंचते ही राम सजीवन की मौत हो गई। वहीं डॉक्टरों ने गंभीर हालात देकर घनराजी को लखनऊ रेफर कर दिया। इधर, परिजनों ने अज्ञात अपराधियों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। पुलिस मामले की जानकारी जुटा रही है कि हमलावर कौन थे। क्यों हमला किया है। पुलिस अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही है।


बांदा में दोस्त पर चाकू से जानलेवा हमला
रविवार को ही बांदा के बबेरू कोतावली के अनौसा गांव में एक युवक को उसके दोस्त ने ही चाकू से मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया है। घायल युवक को अस्पताल ले जाया गया है, जहां युवक का इलाज हो रहा है। आरोपी दोस्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।