logo

अपनी गिरफ्तारी पर क्या बोलीं BRS नेता के कविता, ED इस मामले में करना चाहती है पूछताछ

ED161.jpg

द फॉलओअप डेस्क 

बीआरएस (Bharat Rashtra Samithi) पार्टी की नेता के कविता ने ED की द्वारा उनकी गिरफ्तारी को अवैध बताया है। कविता ने कहा है कि केंद्र सरकार के इशारे पर काम कर रही जांच एजेंसी के खिलाफ उनकी लड़ाई जारी रहेगी। वहीं, ED ने हिरासत में लेने के बाद रिमांड के लिए लिए साउथ एवेन्यू कोर्ट का रुख किया है। ED कविता को रिमांड में लेकर दिल्ली में हुए कथित शराब घोटाले में और दिल्ली कैबिनेट की ओऱ से पारित नई आबकारी नीति के बारे मे पूछताछ करना चाहती है। उधर, हैदराबाद से खबर है कि कविता की गिरफ्तारी के बाद उनके समर्थकों में गहरा आक्रोश है औऱ उन्होंने सड़क पर उतर कर प्रदर्शन शुरू कर दिया है। 

कौन हैं कविता 

बता दें कि के कविता आंध्रप्रदेश के पूर्व सीएम के चंद्रशेखर राव की बेटी हैं। वहीं, प्रदेश के पूर्व मंत्री केटी रामाराव उनके बड़े भाई है। रामाराव ने बहन की गिरफ्तारी पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा है, "राजनीतिक हिसाब-किताब बराबर करने के लिए बीजेपी बीते 10 सालों से संस्थानों का गलत इस्तेमाल कर रही है। ED को गिरफ्तारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट को 19 मार्च तक जवाब देना होगा। इस तरह से ED ने माननीय सर्वोच्च न्यायालय को दिए गए अपने ही वचन को कमजोर कर दिया है। हालांकि, इसमें न्याय की जीत होगी और हम कानूनी लड़ाई जारी रखेंगे।"


इसी मामले में केजरीवाल को राहत 

गौरतलब है कि शराब घोटाले के इसी मामले दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को आज ही कोर्ट ने राहत दी है। केजरीवाल को फिलहाल जांच एजेंसी ED समन नहीं भेजेगी। इसके लिए केजरीवाल को राउड एवेन्यू कोर्ट ने 15000 का जमानत बॉन्ड भरने का आदेश दिया है। बता दें कि ED कथित शराब घोटाला मामले और दिल्ली की आबकारी नीति के निर्माण आदी पर सीएम केजरीवाल से पूछताछ करना चाहती है। इस मामले में केजरीवाल को कम से कम 8 बार जांच एजेंसी की ओऱ से समन भेजा जा चुका है। लेकिन वे एक बार भी समन पर हाजिर नहीं हुए हैं। केजरीवाल ने समन को गैरकानूनी बताते हुए इसे राजनीति से प्रेरित करार दिया है। 

 

 

हमें फॉलो करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें -

https://chatwhatsappcom/H6JHUZV9z0LIcfjbcYlVDn