logo

अंकिता भंडारी मर्डर  : आरोपी के रिसॉर्ट पर चला बुलडोजर, उत्तराखंड सीएम के आदेश पर कार्रवाई

ankita_murder.jpg

ऋषिकेश:
उत्तराखंड में रिसॉर्ट रिसेप्शनिस्ट के मर्डर (Murder of resort receptionist) के बाद से ही पूरा प्रदेश गुस्से से उबल रहा है। ऋषिकेश में एक रिसॉर्ट में रिसेप्शनिस्ट का काम करने वाली अंकिता भंडारी की नहर में धक्का देकर इसलिए हत्या कर दी गई, क्योंकि उसने गेस्ट के साथ सोने से इनकार कर दिया था। वारदात को अंजाम रिजॉर्ट के मालिक ने दो कर्मचारियों के साथ मिलकर दिया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (Pushkar Singh Dhami) के निर्देश पर शुक्रवार रात को आरोपी पुलकित आर्य के रिसॉर्ट पर बुलडोजर चलाया गया। पुलकित राज्य के पूर्व मंत्री विनोद आर्य का बेटा है।

18-19 सितंबर से गायब थी अंकिता
मिली जानकारी के अनुसार अंकिता 18-19 सितंबर से गायब थी। इसके बाद उसके पिता ने रिसॉर्ट पहुंचकर कर्मचारियों से पूछताछ की थी। बेटी का पता नहीं चलने पर उन्होंने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। सोशल मीडिया पर भी उसकी तलाश के लिए कैंपेन चल रहा था। पुलिस ने शक के आधार पर पुलकित से पूछताछ की। आरोपी ने अंकिता को गंगा में धकेल देने की बात कबूल की। शुक्रवार सुबह अंकिता का शव चीला नहर से बरामद कर लिया गया है। परिजनों ने शव की पहचान की। इससे पहले देर रात रिसॉर्ट को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने घटना पर दुख जाहिर करते हुए एसआईटी जांच का आदेश दिया है।

आरोपियों ने पहले पुलिस के झूठी कहानी सुनाई
मामले की जानकारी देते हुए DGP अशोक कुमार ने कहा कि राजस्व पुलिस में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज हुई थी, जो बीते दिन ही रेगुलर पुलिस को ट्रांसफर की गई। 24 घंटे में लक्ष्मण झूला पुलिस ने मुख्य आरोपी पुलकित आर्य सहित तीन आरोपियों ने गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने पहले झूठी कहानी सुनाई फिर पुलिस के दवाब बनाने के बाद उन्होंने सच्चाई उगली।


गुस्साए लोगों ने की तेड़फोड़
रिसेप्शनिस्ट अंकिता भंडारी की रिजॉर्ट के मालिक और कर्मचारियों द्वारा नहर में धक्का देकर हत्या से गढ़वाल में चारों तरफ गुस्सा है। लोगों ने शुक्रवार को ऋषिकेश थाना घेर लिया। लोगों ने हत्यारों को फांसी पर लटकाने की मांग उठाई। साथ ही पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। इसके बाद जब पुलिस आरोपियों को कोर्ट में पेश करने के लिए ले जाने लगी तो आक्रोशित महिलाएं पुलिस के वाहन के आगे खड़ी हो गईं। लोगों ने पुलिस के वाहन में तोड़फोड़ कर आरोपियों की पिटाई कर दी। पुलिस को हल्का बल प्रयोग भी करना पड़ा। इसके आद आरोपियों को कोर्ट ले जाया गया।