logo

कर्नाटक में बस और लॉरी में भीषण टक्कर के बाद लगी आग, 9 लोगों की झुलसकर मौत

आगलगी,,.jpg

द फॉलोअप डेस्क
कर्नाटक के चित्रदुर्ग में गुरुवार तड़के एक भीषण सड़क हादसा हो गया। हादसे में 9 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक यह हादसा उस वक्त हुआ जब एक लॉरी और एक प्राइवेट ट्रैवल बस के बीच जोरदार टक्कर हो हुई। इस भीषण टक्कर के बाद बस और लॉरी में आग लग गई। जिससे 9 लोगों की जान चली गई वहीं कई लोग घायल झुलसने से घायल हो गए हैं। 
बताया जा रहा है कि बस यात्रियों को लेकर बेंगलुरु से शिवमोग्गा होते हुए गोकर्ण जा रही थी। इसी बीच हिरियुर गोरलाट्टू क्रॉस के जवनगोंडानहल्ली में बस से लॉरी की टक्कर हो गई। लॉरी से टकराने के बाद बस से अचानक आग की लपटें उठने लगी। जैसे ही यात्री भागने की कोशिश करने लगे, आग ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। 
हादसा 3 बजे तड़के का बताया जा रहा है। वहीं मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों का कहना है कि हादसे में लॉरी ड्राइवर समेत कम से कम 9 से यात्रियों की मौत हो गई है। हालांकि फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और बचाव अभियान शुरू किया। जानकरी के मुताबिक हादसे के समय बस में 32 यात्री सवार थे। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। वहीं पुलिस ने बताया कि शवों की पहचान की जा रही है। 
 

Tags - national news national khabar road accident news karnatka news karnatka khabar karnatka update karnatka road accident news