logo

श्रद्धालुओं से भरी बस खाई में गिर गई, 45 लोग मारे गए; यहां हुआ हादसा

bus_south_africa.jpg

द फॉलोअप डेस्क
दक्षिण अफ्रीका में श्रद्धालुओं से भरी बस खाई में गिर गई। इस हादसे में 45 लोगों की मौत हो गई। श्रद्धालुओं से भरी बस पड़ोसी देश बोत्सवाना से मोरिया ईस्टर उत्सव में शामिल होने जा रही थी। इस दौरान जब बस पहाड़ी दर्रे पर बने एक पुल से गुजर रही थी तब यह हादसा हुआ। बस पर कुल 46 लोग सवार थे। हादसे में केवल एक 8 साल के बच्चा जीवित बचा है। उसकी हालत भी गंभीर बताई जा रही है। 


तलाशी अभियान जारी
अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार बस मम्मटलाकाला ब्रिज से फिसल कर 164 फीट नीचे खाई में गिर गई। नीचे गिरने के बाद बस में आग लग गई। जानकारी मिलने पर मौके पर पुलिस पहुंची। खबर लिखने तक तलाशी अभियान जारी है।  कई शव बुरी तरह से झुलस गए हैं और अभी भी वाहन के अंदर फंसे हुए हैं। उन्हें निकाला जा रहा है। बस में कितनी भीषण आग लगी थी इसका अनुमान आप इससे लगा सकते हैं कि कई शव को ऐसे झुलस गए हैं कि उनको पहचान कर पाना मुश्किल है।

पिछले साल भी हुआ था हादसा

गौरतलब है कि यह पहली बार नहीं है जब ईस्टर उत्सव में शामिल होने के जा रहा है लोगों की वाहन दुर्घगस्त हुआ है। पिछले साल भी ईस्टर सप्ताहांत के दौरान सड़क दुर्घटनाओं में 200 से अधिक लोगों की मौत हो गई थी। वहीं हर साल दक्षिण अफ़्रीकी सरकार अक्सर ईस्टर की छुट्टियों के दौरान सड़क दुर्घटना के खतरे के बारे में चेतावनी जारी करती है।  ऐसा इसलिए क्यों कि क्योंकि यह समय सड़क यात्रा के लिए काफी व्यस्त और जोखिम से भरा होता है।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक करें- https://chat.whatsapp.com/B5Ez1xqYOyL74JlHFO8Y86

Tags - international newsAccident news