द फॉलोअप डेस्क
भारत के 15वें उपराष्ट्रपति के रूप में सी पी राधाकृष्णन ने आज शपथ ले ली है। राष्ट्रपति भवन में आयोजित भव्य समारोह के दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें उपराष्ट्रपति पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। यह कार्यक्रम सुबह 10 बजे राष्ट्रपति भवन में आयोजित किया गया। 
एनडीए के उम्मीदवार के रूप में, राधाकृष्णन ने हाल ही में हुए उपराष्ट्रपति चुनाव में विपक्ष के उम्मीदवार बी सुदर्शन रेड्डी को हराकर जीत हासिल की थी। बता दें कि वे तमिलनाडु से आते हैं और इससे पहले झारखंड और महाराष्ट्र के राज्यपाल के पद पर रहकर कार्य कर चुके हैं। शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा सहित सभी केंद्रीय मंत्री और कई राज्यों के मुख्यमंत्री भी शामिल रहे।.jpg)
उपराष्ट्रपति का पद जगदीप धनखड़ के अचानक इस्तीफे के बाद खाली हो गया था। और अब सी पी राधाकृष्णन ने भारत के 15वें उपराष्ट्रपति का चुनाव जीतने के बाद आज शपथ ली है।