logo

इसी साल लागू हो जायेगा CAA, अमित शाह ने तारीख को लेकर कही ये बात

SHAH1.jpg

द फॉलोअप डेस्क 

गृहमंत्री अमित शाह ने कहा है कि देश में CAA (Citizen Amendment Act) यानी नागरिकता संशोधन अधिनियम इसी साल से लागू हो जायेगा। शाह ने कहा कि लोकसभा चुनाव से पहले CAA लागू कर दिया जायेगा, इसकी तैयारी चल रही है। इसी के साथ शाह ने विपक्ष पर आरोप लगाते हुए कहा कि CAA अधिनियम को लेकर देश के मुसलमानों को भड़काने की कोशिश की जा रही है। लेकिन मुसलमानों को इस बहकावे में नहीं आना चाहिये। कहा कि CAA का मकसद किसी की नागरिकता छीनना नहीं है। देश के मुसलमानों के अलावा अन्य वर्ग के अल्पसंख्यों को इससे चिंचित होने की आवश्यकता नहीं है। 

शाह ने ये बताया CAA का मकसद 

गृहमंत्री शाह ने कहा कि CAA का मकसद पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बांग्लादेश के उन हिंदुओं को भारतीय नागरिकता देना है जो लंबे से अपने देशों में धार्मिक उत्पीड़न का सामना कर रहे हैं। कहा कि इससे भारतीय मुसलमानों और अन्य अल्पसंख्यक वर्ग के लोगों की भारतीय नागरिकता पर कोई असर नहीं पड़ेगा। साथ ही उन्होंने कांग्रेस का नाम लिये बिना कहा कि कुछ पार्टियां CAA के नाम पर लोगों को गुमराह कर रही हैं। लेकिन उनकी मंशा को कामयाब नहीं होने दिया जायेगा। 

कांग्रेस ने भी किया था वादा 

CAA को लेकर शाह ने आगे कहा कि नेहरू कार्यकाल में भी पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बांग्लादेश के अल्पसंख्यक हिंदुओं से वादा किया गया कि उनको भारत में पनाह दी जायेगी। भारतीय नागरिकता दी जायेगी। कहा कि केंद्र मोदी सरकार इसी वादे को आगे बढ़ाना चाहती है। उन्होंने कहा कि खुद नेहरू ने अपने भाषणों में कहा था कि पड़ोसी राज्यों में रह रहे अल्पसंख्यक हिंदुओं को भारतीय नागरिका देने का प्रावधान किया जायेगा। केंद्र की सरकार इसी दिशा में काम कर रही है।