logo

वाटर प्यूरीफायर ठीक करने आया, महिला को अकेली पाकर किया गंदा काम

rape31.jpg

द फॉलोअप डेस्क 
बेंगलुरु में वाटर प्यूरीफायर ठीक करने आए शख्स ने महिला को अकेली पाकर उसके साथ गंदा काम किया। महिला ने पुलिस में इसे लेकर शिकायत की है। महिला ने बताया कि है कि वाटर प्यूरीफायर ठीक करने आए शख्स ने उसके साथ जबदस्ती की। बचने के लिए महिला ने खुद के किचेन में बंद कर लिया। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने जब वाटर प्यूरीफायर ठीक करने आए टेक्नीशियन की बारे में पता किया तो जानकारी मिली कि वह गायब है। पुलिस अपराधी की तलाश में जुट गई है। 


मेन स्विच बंद करने को कहा
द टाइम्स ऑफ इंडिया में छपी खबर के अनुसार महिला ने अपने शिकायत में कहा है कि उसका वाटर प्यूरीफायर खराब हो गया था। इसके लिए उसने शिकायत की थी। लेकिन पहले दिन टेक्नीशियन नहीं आया। इसके बाद महिला ने दोबारा शिकायत रजिस्टर कराया तो शाम 5 बजे बनने एक शख्स आया। उसने महिला से 15 मिनट के लिए मेन स्विच बंद को कहा। जिसके बाद महिला स्विच बंद कर किचेन में काम करने चली गई। 


महिला ने मदद के लिए दोस्त को किया फोन
महिला ने आगे बताया कि युवक ने अकेला पाकर उसके साथ गंदा काम करने की कोशिश की। वह भी उसके पीछे-पीछे किचेन में आ पहुंचा। उसने महिला को पीछे से पकड़ लिया। इसके बाद उसे गंदे तरीके से छूने लगा। महिला ने चिल्लाया और खुद को किचेन में बंद कर लिया। उसके बाद अपने पड़ोसी दोस्त को फोन कर मदद के लिए बुलाया। महिला का दोस्त जब वहां पहुंचा तो उसने उस व्यक्ति को किचेन के बाहर बैठा देखा। इतना ही नहीं महिला के दोस्त पर भी उसने हमला किया। पुलिस ने आईपीसी की धारा 354 ए के तहत मामला दर्ज कर लिया है। 

Tags - Bengaluru newsKarnataka news