logo

यूपी में चप्पलों की माला पहन चुनावी कैंपेन में उतरा प्रत्याशी, कारण जानकर हैरान रह जाएंगे आप

candidate.jpg

द फॉलोअप डेस्क 

यूपी में एक प्रत्याशी ऐसा भी है जो चप्पलों की माला पहन चुनावी कैंपेन में उतरा है। इस प्रत्याशी का नाम पंडित केशव देव है। वे निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर अलीगढ़ लोकसभा सीटे से चुनाव में खड़े हुए हैं। केशव देव खुद को आरटीआई कार्यकर्ता बताते हैं। बता दें कि इससे पहले वे विधानसभा का चुनाव भी लड़ चुके हैं। उस समय उन्होंने जूते की माला पहनकर चुनाव प्रचार किया था। पूछने पर केशव देव ने बताया है कि चुनाव आयोग ने उनको चप्पल चुनाव चिह्न आवंटित किया है। इसलिए वे लोगों को ध्यान खींचने के लिए इस बार चप्पल की माला पहनकर चुनाव प्रचार कर रहे हैं।

मार्शल मार्श के खिलाफ छेड़ा था अभियान 

बता दें कि आरटीआई कार्यकर्ता होने के साथ केशव देव भ्रष्टाचार विरोधी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं और "मानव अधिकार की जंग" उनकी पार्टी का पंचलाइन है। लोकसभा चुनाव में वे निर्दलीय उम्मीदवार बने हैं। केशव देव उस समय भी अखबार की सुर्खियों में आये थे जब उन्होंने आस्ट्रेलिया के क्रिकेट खिलाड़ी मार्शल मार्श के खिलाफ अभियान छेड़ा था। मार्श ने वर्ल्ड कप ट्रॉफी पर पैर रखकर तस्वीरें खिचवाई थीं। हालांकि इसका देशव्यापी विरोध हुआ था। 2022 के विधानसभा चुनाव में पंडित केशव देव ने जूतों की माला पहनकर प्रचार किया था।


14 उम्मीदवार हैं मैदान में  

बता दें कि अलीगढ़ लोकसभा सीट से इस बार 14 उम्मीदवारों के बीच लड़ाई है। मिली खबर के मुताबिक 28 मार्च से 4 अप्रैल तक यहां कुल 21 लोगों ने नामांकन दाखिल किया है। इस बीच 5 प्रत्याशियों के नामांकन खारिज भी कर दिये गये। ये जानना भी जरूरी है कि अलीगढ़ लोकसभा क्षेत्र में करीब साढ़े तीन लाख मुस्लिम मतदाता हैं। लेकिन किसी भी दल ने मुस्लिम प्रत्याशी को अपना उम्मीदवार नहीं बनाया है। इस सीट पर बीजेपी का प्रभाव माना जाता है। 

 

हमें फॉलो करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें -                    

https://chatwhatsappcom/H6JHUZV9z0LIcfjbcYlVDn

Tags - slippersgarland of slipperscandidatealigarh