logo

राजमहल से ताला मरांडी, सिंहभूम से गीता कोड़ा का नाम; झारखंड के 11 लोकसभा सीटों पर BJP उम्मीदवारों का ऐलान

bjp_flag3.jpg

द फॉलोअप डेस्क
बीजेपी की केंद्रीय चुनाव समिति ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। झारखंड के 11 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा कर दी गई है।  इनमें राजमहल से ताला मरांडी, दुमका से सुनील सोरेन, गोड्डा से निशिकांत दुबे और  कोडरमा से अन्नपूर्णा देवी, रांची से संजय सेठ, जमशेदपुर से विद्युत वरण महतो, सिंहभूम से गीता कोड़ा, खूंटी से अर्जुन मुंडा, लोहरदगा से समीर उरांव, पलामू से विष्णुदयाल राम, हजारीबाग से मनीष जायसवाल के नाम की घोषणा की गई है। 

195 सीट पर लिया गया निर्णय 

गौरतलब है कि बीजेपी ने आज 16 राज्य और 2 केंद्र शासित प्रदेशों में 195 सीट का निर्णय हुआ। 34 केंद्रीय मंत्री और राज्यमंत्री उनके नाम सूची है। लोकसभा अध्यक्ष का नाम है। 2 पूर्व मुख्यमंत्री का नाम है। 47 युवा उम्मीदवार, 28 महिला, एससी 27, एसटी 18, पिछड़ा वर्ग 57 सहित सभी वर्ग औऱ समाज को प्रतिनिधित्व मिला है। बाकी प्रदेशों की चर्चा आगे होगी। यूपी से 51, पश्चिम बंगाल से 26, एमपी से 24, गुजरात से 15, राजस्थान 15, केरल 12, तेलंगाना से 9, असम 14 में से 11, दिल्ली 5 सीटों पर, जम्मू-कश्मीर 2, उत्तराखंड 3, अरूणांचल 2, गोवा 1, त्रिपुरा 1, अंडमान निकोबार 1, दमन एवं दीव 1 पर उम्मीदवारों का ऐलान होगा।