logo

AAP के 3 प्रत्याशियों ने दिल्ली की इन सीटों से किया नामांकन, कहा- BJP है परिवारवादी पार्टी 

aap04.jpg

द फॉलोअप नेशनल डेस्क 

आप के 3 लोकसभा प्रत्याशियों ने आज दिल्ली की अलग-अलग लोकसभा सीटों से नामांकन पर्चा दाखिल किया। पूर्वी दिल्ली से लोकसभा प्रत्याशी कुलदीप कुमार, पश्चिमी दिल्ली से प्रत्याशी महाबल मिश्रा ने और सोमनाथ भारती ने नई दिल्ली सीट से अपना नामांकन पर्चा भरा। तीनों प्रत्याशी अपने-अपने जिलाधिकारी कार्यालय में हजारों समर्थकों के साथ नामांकन के लिए पहुंचे।  इस दौरान पार्टी की ओऱ से रोड शो भी किया गया। इसमें आप नेता संजय सिंह भी शामिल हुए। उन्होंने प्रेस को संबोधित किया और कहा कि परिवारवाद को बढावा देने वाली अग्रणी पार्टी बीजेपी है। कहा कि अमित शाह के बेटे बीसीसीआई के चेयरमैन बने बैठे हैं। उनको कौन सा क्रिकेट खेलना आता है। मोदी 73 साल की उम्र में भी तीसरा कार्यकाल चाहते हैं और सेना के जवान को 21 साल में रिटाचर करना चाहेत हैं। 


क्या कहा महाबल मिश्रा ने 

नामांकन दाखिल करने के बाद पश्चिमी दिल्ली से आप और इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार महाबल मिश्रा ने कहा कि दिल्ली का एक-एक नागरिक अरविंद केजरीवाल है। इस बार लोगों ने ठाना है, इंडिया गठबंधन के उम्मीदवारों को विजय बनाना है। उन्होंने आगे कहा, दिल्ली की जनता में अरविंद केजरीवाल की साजिशन गिरफ्तारी के खिलाफ रोष है। उन्होंने दिल्ली की जनता को तमाम सुविधाएं दी। लेकिन नरेंद्र मोदी ने उन्हें जेल में बंद कर दिया।


देश में तानाशाही चरम पर

वहीं आप प्रत्याशी कुलदीप कुमार ने कहा कि देश में तानाशाही चरम पर है। इस बार चुनाव लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए है। कहा, बीजेपी सरकार ने देश को कमजोर कर दिया है। उन्होंने बिना किसी सुबूत के तीन बार के सीएम अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार कर लिया। जांच एजेंसी अब तक केजरीवाल के खिलाफ ठोस सबूत नहीं पेश कर पायी है। फिर भी उनको जमानत नहीं दी जा रही है। दिल्ली की जनता अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी का जवाब अपने वोट से देगी।

 

हमें फॉलो करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें -                    

https://chatwhatsappcom/H6JHUZV9z0LIcfjbcYlVDn

Tags - NominationAAPsanjay singhloksabha election