दिल्ली:
दिल्ली एयरपोर्ट (Delhi Airport) पर मंगलवार को एक बड़ा हादसा टल गया। दिल्ली (Delhi) से पटना (Patna) के लिए उड़ान भर रही इंडिगो फ्लाइट (Indigo Flight) के पहिये के नीचे एक कार आ गयी। जिसके बाद एयरपोर्ट पर अफरा-तफरी मच गई। हालांकि फ्लाइट को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। सभी यात्री सुरक्षित हैं।

पकड़ा गया ड्राइवर
इंडिगो का फ्लाइट संख्या 6E2002 उड़ान भरने के लिए लगभग तैयार ही थी। कई यात्री सवार हो गए थे वहीं कुछ सवार हो रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार से आई एक कार प्लेन के पहिये के पास रूकी। सुरक्षाकर्मी वहां पहुंचे और ड्राइवर को पकड़ लिया। तुरंत कार को प्लेन के नीचे से हटाया गया और फ्लाइट को उसके निर्धारित समय पर रवाना किया गया।

चालक का अल्कोहल टेस्ट कराया गया
फ्लाइट रवाना होने के बाद सुरक्षाकर्मी ने कार चालक का अल्कोहल टेस्ट कराया लेकिन, रिर्पोट निगेटिव आई। सुरक्षा अधिकारी ड्राइवर से पूछताछ कर रहे हैं। हैरान करने वाली यह है कि एयरपोर्ट पर जहां गाड़ी लगती है वहां कार या किसी वाहन का ले जाना सख्त मना है। ऐसे में वहां कार कहां से आई इसकी भी जांच की जा रही है।