द फॉलोअप डेस्क
दो भाइयों ने मिलकर देसी जुगाड़ का इस्तेमाल करते हुए एक कार को हेलीकॉप्टर बना दिया। इन दोनों भाइयों को पुलिस ने पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया है। ऐसा नही है, दोनों भाई इस मोडिफाई हेलीकॉप्टर से उडान भरना चाहते थे। दरअसल दोनों भाइयों का इरादा कार को वैवाहिक समारोह में दूल्हा-दूल्हन के लिए किराये पर देना था। लेकिन इससे पहले वे ट्रैफिक पुलिस के हत्थे चढ़ गये। पुलिस ने कार को जब्त कर लिया है। दोनों भाइयों पर एमवी एक्ट के तहत कार्रवाई होगी। मामला यूपी अंबेदकर नगर के अकबरपुर इलाके का है।

क्या हुई दोनों भाइयों पर कार्रवाई
इस बाबत ट्रैफिक पुलिस ने बताया है कि दोनों भाई भीटी इलाके के खजूरी बाजार के रहने वाले हैं। दोनों विवाह में सामानों को किराये पर देने का करते हैं। दोनों का सपना था कि वे एक दिन हेलीकॉप्टर जैसी कार लोगों को किराये पर देंगे और कमाई करेंगे। इसके लिए उन्होंने एक पुरानी कार पर हेलीकॉप्टर की तरह पंखा लगा दिया और पीछे का डिजाईन भी हेलीकॉप्टर के मुताबिक बना दिया। इसके लिए उन्होंने लोकल मैकेनिक की मदद ली। ट्रैफिक पुलिस से सामना होने के बाद दोनों भाइयों ने बताया कि उनका इऱादा सिर्फ पैसे कमाना है। उनको किसी एमवी एक्ट की जानकारी नहीं है।

कार को पेंट कराने ले जा रहे थे दोनों भाई
बता दें कि दोनों भाई पुलिस की हिसात में उस समय आये जब वे हेलीकॉप्टर जैसी कार को पेंट कराने ले जा रहे थे। ट्रैफिक पुलिस ने उनको दूर से ही रोक दिया। इस अजीब कार को देखने के लिए भी लोगों की छोटी सी भीड़ जमा हो गयी और कुछ देर के लिए सड़क जाम की स्थिति पैदा हो गयी। ट्रैफिक पुलिस ने जल्दीबाजी में कागजी कार्रवाई पूरी की और कार को सीज कर लिया। वहीं, दोनों भाइयों से पूछताछ की जा रही है।

हमें फॉलो करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें -
https://chat।whatsapp।com/H6JHUZV9z0LIcfjbcYlVDn